*लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है।
पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स
काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Comments
Post a Comment