Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राजधानी लखनऊ में कहीं गुम न हो जाए सीजन 6 नेशनल कुकिंग कंपटीशन का आयोजन

 


राजधानी लखनऊ में कहीं गुम न हो जाए सीजन 6 नेशनल कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस कुकिंग शो का थीम थी मिलेट्स जिसकी कम से कम तीन से पांच डिशेज प्रतियोगियों को बनानी थी जिसके आधार पर उनका चयन किया जाना निश्चित किया गया आई लौट चले बैक टू रूट के तत्वाधान में भारतीय कला और संस्कृति को स्वस्थ जीवन शैली बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय बबीता सक्सेना द्वारा 2016 में एनजीओ को स्थापित किया गया । जिनको अब उनके पति करनल अतुल सक्सेना द्वारा पूरा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने कई तरह के पारंपरिक और नए प्रकार के मोटे अनाज के व्यंजन बनाए जिसमें सासू मां की थाली, लोरी की थाली, पंजाबी चटकेदार थाली, कायस्थ थाली जैसी कई वैरायटी मौजूद थी ।



सभी प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत से कई बेहतरीन डिशेज को बनाया किसी ने अपनी मां से और किसी ने अपनी सासऔर खुद से ही पारंपरिक तरीके से इन मोटे अनाज के व्यंजनों को बनाना सीखा जिनमे अदरक के लड्डू, रामदाने की फिरनी, बजरे ज्वार की रोटियां पांच मेल खिचड़ा जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। इस राष्ट्रीय स्तर के कुकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों ने हिस्सा लिया जिसमें पश्चिम बंगाल उड़ीसा मध्य प्रदेश राजस्थान पंजाब उत्तराखंड दिल्ली एनसीआर शामिल थे हर राज्य के तीन श्रेष्ठ विजेताओं को दिल्ली में सफल होने वाले फाइनल में भाग आजमाने का मौका मिलेगा इस प्रतियोगिता को जूरी मेंबर नवाब मसूद अब्दुल्ला शेफ इज्जत हुसैन गीता विश्वास मास्टरशेफ नंदिनी कोऑर्डिनेटर रितु जायसवाल दिवाकर और मास्टरशेफ विनीत यादव द्वारा जज किया गया कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर जसविंदर सिंह आनंद और डॉक्टर अनुपम श्रीवास्तव कार्यक्रम का संचालन अनीता शर्मा द्वारा किया गया। लखनऊ से अनीता पासी मीनू अग्रवाल सोनिया अरोड़ा हुजैफा कनिका को इस प्रतियोगिता में विनर के तौर पर चुना गया।

Comments