15 जुलाई 2026 (बुधवार) की रात्रि लगभग 11:00 से 12:00 बजे के मध्य रायबरेली जनपद के थाना नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेला, नसीराबाद, तहसील सलोन, विकासखंड छतोह निवासी दलित परिवार के सदस्य श्री राम सिंह पासी की कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। परिजनों के अनुसार मृतक पर पहले पीछे से सिर पर गंभीर प्रहार किया गया तथा उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई, जिसका उल्लेख सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामान्य निष्कर्ष आने के बावजूद पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी श्रीवास्तव, प्...
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में भूतनाथ के व्यापारियों ने भूतनाथ लखनऊ व्यापार मण्डल के तत्वाधान में शपथ ली की हम हर चुनाव में मतदान अवश्य करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे की मतदान अवश्य करेंगे और उपयुक्त प्रत्याशी चुनेंगे जिससे अच्छी और मजबूत सरकार मिले क्यूंकि कई बार मतदान न करने के कारण गलत प्रत्याशी चुन लिए जाते हैं।
शपथ लेने वाले व्यापारिओं में मुख्यत अरविन्द पाठक, उत्तम कपूर, मोहित गर्ग, सिद्धार्थ रस्तोगी, रतन मेघानी,अनुराज अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव,संदीप रस्तोगी, नदीम, मनप्रीत सिंह, आशीष बंसल, मनोज द्विवेदी, अरशद सफीपुरी, हर्ष ग्रोवर, पवन सिंह, मोनू भाटिया, पुरषोत्तम गुप्ता, पवन सोनकर, इत्यादि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment