लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
लखनऊ। पोर्टल http://www.upcnp.art पर पर्यटन स्थलों की फोटो अपलोड करने पर चयनित प्रति फोटो पे 100 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए विभाग ने लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में इनमोबी ग्लांस कंपनी के साथ एमओयू किया। इस फोटोग्राफी कैंपेन को यूपी क्लोज एंड पर्सनल थ्रू द लेंस नाम दिया गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि देश—दुनिया तक पर्यटन स्थलों को प्रचारित करने में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि upcnp.art नामक पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होगा। इसमें 50 चैनित फोटो की एक एक्सहिबिशन भी लगाई जाएगी।
इनमोबी ग्लांस और यूपी टूरिज्म ने संयुक्त रूप से यूपी की संस्कृति विविधता, पर्यटन, इतिहास, देशभक्ति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए इस राष्ट्रीय फोटोग्राफी अभियान की शुरुआत की है।
इससे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपने फोटोग्राफी कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी मिलेगा।
ग्लोबल एसवीपी एंड चीफ कारपोरेट अफेयर एंड पब्लिक पालिसी आफिसर डा. सुबी चतुर्वेदी ने कहा उत्तर प्रदेश सिर्फ एक राज्य नहीं है; यह मेरा घर है, इतिहास, संस्कृति का भंडार है। यहां अनेक सुंदरता और अनकही कहानियाँ हैं। यूपी को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की जरूरत है। इसमें यह अभियान महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Comments
Post a Comment