मेडिकल कॉलेज में नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, मरीजों के तीमारदारों को कराया भोजन
समाजवादी आंदोलन के शिखर पुरुष, गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नेताजी की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके बताए सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
साथ ही मेडिकल कॉलेज में उपचाररत मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सेवा का एक छोटा सा प्रयास किया। जरूरतमंदों की सेवा ही नेताजी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सिराज (पूर्व अध्यक्ष, मुमताज डिग्री कॉलेज), मनीष यादव (सदस्य, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट), अमित यादव (पूर्व अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ), पंकज सैनी, शहनवाज़, आदित्य जोशी, पवन कश्यप, मीसम नवाब, खुर्रम एवं शुभम यादव सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
नेताजी के विचार, संघर्ष और समाजवादी सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।


Comments
Post a Comment