Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

टीवीएस रोनिन, टीवीएस मोटर की ओर से पहली प्रीमियम लाईफस्टाइल पेशकश



 

लखनऊ, 27 जुलाई, 2022ः दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज लखनऊ में उद्योग जगत की पहली ‘आधुनिक-रेट्रो’ मोटरसाइकल- टीवीएस रोनिन के लॉन्च के साथ प्रीमियम लाईफस्टाइल सेगमेन्ट में प्रवेश करने की घोषणा की है। आधुनिक रूप से डिज़ाइन की गई टीवीएस रोनिन एक लाईफस्टाइल स्टेटमेन्ट है जो आज के दौर के आधुनिक राइडरों से प्रेरित है। टीवीएस रोनिन को स्टाइल एवं टेक्नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है जो अनस्क्रिप्टेड जीवनशैली को बढ़ावा देते हुए राइडिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी।  

टीवीएस मोटर की 110 वर्षों की मजबूत विरासत, अग्रणी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स को आगे बढ़ाते हुए अब जीवनशैली के इस नए तरीके- टीवीएस रोनिन का लॉन्च किया गया है। इसके साथ कंपनी ने प्रीमियम लाईफस्टाइल मोटरसाइक्लिंग सेगमेन्ट में प्रवेश किया है, यह मोटरसाइकल राइडिंग के नए तरीके की तरफ़ कंपनी की प्रतिबद्धता का विस्तार है। टीवीएस रोनिन के शानदार फीचर्स, अनूठा डिज़ाइन और आधुनिक टेक्नोलॉजी हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का तनाव रहित अनुभव प्रदान करती है। मोटरसाइकल में पहली बार कई आधुनिक तकनीकें और सुविधाजनक फीचर्स लाए गए हैं जैसे ड्यूल-चैनल एबीएस, वॉइस असिस्टेन्स एवं बेहतर कनेक्टिविटी। इसी क्रम में एक और शुरूआत करते हुए टीवीएस रोनिन ब्रांडेड विश्वस्तरीय मर्चेन्डाइज़ और कस्टम एक्सेसरीज़, एक कॉन्फीगरेटर एवं समर्पित एक्सपीरिएंस प्रोग्राम की एक्सक्लुज़िव रेंज का लॉन्च भी करेगी। 


श्री विमल संुबली, हैड बिज़नेस-प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘विश्वस्तर पर मोटरसाइकलिंग के परिवेश में बदलाव आ रहा है। आज यह सिर्फ फंक्शनल प्रयोजन के दायरे से आगे बढ़कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति- आज़ादी और नए स्थानों के बारे में जानने, वहां जाने की चाह को सक्षम बनाती है। हमारे उपभोक्ताओं की ‘अनस्क्रिप्टेड’ यात्राओं की ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार की गई टीवीएस रोनिन उभरती जीवनशैली पर आधारित नए सेगमेन्ट का निर्माण करेगी, जो सभी रूढ़ीवादी अवधारणाओं, दिनांकों और विरासतों से मुक्त होगी। यह प्रीमियमीकरण को व्यक्तिकरण में बदलकर दोपहिया सेगमेन्ट में एक नया रूझान लेकर आएगी। मोटरसाइकल एक विशिष्ट ब्रांड इकोसिस्टम के साथ हमारे उपभोक्ताओं को प्रीमियम जीवनशैली का अनुभव प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उपभोक्ता इस मोटरसाइकल की राइडिंग विशेषताओं को खूब पसंद करेंगे।’’ 




टीवीएस रोनिन तीन वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगी- टीवीएस रोनिन एसएस रु 1,49,000 (एक्स-शोरूम, उत्तर प्रदेश), टीवीएस रोनिन डीएस 1,56,500 (एक्स-शोरूम, उत्तर प्रदेश) और टॉप वेरिएन्ट टीवीएस रोनिन टीडी रु 168,750 (एक्स-शोरूम, उत्तर प्रदेश)।

नई टीवीएस रोनिन की विशेषताएं

पूरी तरह से नई जीवनशैली

* हर तरह की सड़कों पर राइडिंग का आरामदायक अनुभव

* टीवीएस रोनिन कल्ट- जहां संस्कृति, जीवनशैली और यात्रा जीवंत रूप ले लेते हैं।


राइडिंग का डिजिटल अनुभव

* सहज कस्टमाइज़ेशन के लिए कॉन्फीगरेटर

* स्मार्ट एक्सकनेक्ट के साथ डिजिटल क्लस्टर

* टीवीएस अराइव ऐप के माध्यम से एआर अनुभव

एक्सक्लुज़िव मर्चेन्डाइज़ और एक्सेसरीज़

* मर्चेन्डाइज़ और राइडिंग गियर की व्यापक रेंज

* एक्सक्लुज़िव एक्सेसरीज़ के साथ क्युरेटेड किट्स 


नई टीवीएस रोनिन के मुख्य फीचर्स


स्टाइल में एक नई कहानी

* ऑल एलईडी लैम्प्स

* सिगनेचर टी-शेप पायलट लैम्प

* असिमेट्रिक स्पीडोमीटर

* एक्ज़हॉस्ट एण्ड मफ़लर डिज़ाइन

* चेन कवर

* 9 स्पोक एलॉय व्हील्स

* ब्लॉक ट्रेड टायर्स

आधुनिक टेक्नोलॉजी

* डिजिटल क्लस्टर (डीटीई- डिस्टेन्स्स टू एम्प्टी यानि टैंक खाली होने तक की दूरी, ईटीए- एस्टीमेटेड टाईम ऑफ अराइवल यानि पहुंचने का अनुमानित समय, गियर शिफ्ट असिस्ट, साईड स्टैण्ड इंजन इन्हीबिटर, सर्विस ड्यु इंडीकेशन, लो बैटरी इंडीकेटर)

* वॉइस असिस्ट

* टर्न बाय टर्न नेविगेशन

* इनकमिंग कॉल एलर्ट/ रिसीव

* कस्टम विंडो नोटिफिकेशन

* टीवीएस स्मार्ट  TVS SmartXonnect  ऐप पर राईड का विश्लेषण


राईड का सहज अनुभव

* रेन एण्ड अरबन एबीएस मोड्स

* इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी)- लो नॉइस फैदर टच स्टार्ट (यानि बिना आवाज़ के स्टार्ट हो जाएगी)

* अपसाईड डाउन फ्रंट फोर्क (यूएसडी)

* रियर मोनोशॉक

* ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी)

* असिस्ट एण्ड स्लिपर क्लच

* 3-स्टैप एडजस्टेबल लीवर






Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।