Skip to main content

मेडिकल कॉलेज में नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, मरीजों के तीमारदारों को कराया भोजन

समाजवादी आंदोलन के शिखर पुरुष, गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेताजी की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके बताए सेवा, समर्पण और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में उपचाररत मरीजों के तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था कर सेवा का एक छोटा सा प्रयास किया। जरूरतमंदों की सेवा ही नेताजी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सिराज (पूर्व अध्यक्ष, मुमताज डिग्री कॉलेज), मनीष यादव (सदस्य, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट), अमित यादव (पूर्व अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ), पंकज सैनी, शहनवाज़, आदित्य जोशी, पवन कश्यप, मीसम नवाब, खुर्रम एवं शुभम यादव सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। नेताजी के विचार, संघर्ष और समाजवादी सिद्धांत सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा किया गया हरियाली तीज सेलिब्रेशन का आयोजन



 अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 137 द्वारा कासा होटल ऐशबाग लखनऊ में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा मेहंदी तीज क्वीन डांस हाउजी  फन और गेम्स का प्रोग्राम का आयोजन किया गया । क्लब की महिलाओं द्वारा पूरे ज़ोर शोर से प्रोग्राम का मज़ा लिया गया ।



क्लब की डीजी अली ममता भटनागर द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सभी अली  मेंबर का वेलकम किया गया। इस अवसर पर ममता भटनागर, अंजुला खरे, श्री डीएस भटनागर, ममता मल्होत्रा , डॉ० भटनागर , रुचि माथुर , प्रियंका दिक्षित, रचना खरे , श्री रजत भटनागर रूपाली श्रीवास्तव बबिता सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट पीआरओ डॉ दिनेश माथुर ने दी इस कार्यक्रम में तीज क्वीन बनी रचना खरे सेकंड रनरअप रही नेहा ओवर ओवर 45 ईयर्स तीज क्वीन बनी बबीता सिंह और सेकंड रनर अप रहीं किरन ।

Comments