होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
श्री अग्रवाल सभा, लखनऊ द्वारा श्रावणी तीजोत्सव कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन विद्यालय ,मोती नगर, लखनऊ में हर्षोल्लास से मनाया गया ।कार्यक्रम में समाज की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाज सेवी श्रीमती अलका गुप्ता रही एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा गोविल रही।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सीमा अग्रवाल साह संयोजिका श्रीमती अनीता कंछल श्रीमती विनीता अग्रवाल श्रीमती सोनिका अग्रवाल एवं श्रीमती सांची बंसल रही कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया तथा सभी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में सुरेश बंसल भारत भूषण गुप्ता लोकराम अग्रवाल राजेंद्र कुमार अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद गर्ग सुरेश कंछल नीलेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के उपरांत अभी ने सुरुचि भोज का आनंद लिया।


Comments
Post a Comment