होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी ज़िलों पर तिरंगा शाखा लगाया जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सुचिता की राजनीति करने का संकल्प लिया।
लखनऊ के केसरबाग में तिरंगा शाखा कोऑर्डिनेटर कायनात सिद्धकी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा शाखा में सम्मिलित हुईं और इलाके में फैली गंदगी जिससे तमाम बीमारियां पनपती है, जिसपर तत्कालीन सरकार का कोई ध्यान नहीं है लेकिन तिरंगा शाखा सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं ने इस गंदगी को साफ किया।इसके पूर्व कायनात सिद्धकी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते किया। जिसके पश्चात तिरंगा फहरा कर राष्टगान करके हुए तिरंगा शाखा का समापन हुआ।


Comments
Post a Comment