बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को प्रदेश सरकार ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कमलेश की पत्नी को सीतापुर में 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कमलेश के परिवार को सीतापुर की महमूदाबाद तहसील में एक आवास भी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा है कि कमलेश के मुख्य हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी कार्रवाई की जाए जिससे कि उन्हें जल्द से जल्द और कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ भी प्रभावी अभियोजन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री ने कमलेश के परिवार को सीतापुर की महमूदाबाद तहसील में एक आवास भी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा है कि कमलेश के मुख्य हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी कार्रवाई की जाए जिससे कि उन्हें जल्द से जल्द और कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ भी प्रभावी अभियोजन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा है।
घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे
कमलेश के परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर महमूदाबाद के नई बाजार उत्तरी स्थित रामजानकी मंदिर के उनके आवास में प्रशासन ने बुधवार को चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया इन कैमरों की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। कमलेश के घर सुरक्षाकर्मी पहले से तैनात हैं।
कमलेश की पत्नी बनीं हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष
हिंदू समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को सर्वसम्मति से कमलेश की पत्नी किरन तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। पार्टी के महासचिव राजेश मणि ने इसका ऐलान किया है।
Comments
Post a Comment