_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_ _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_ _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_ *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_ *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_ *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_ *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_ *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_ *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_ *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_ _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...
प्रतापगढ़ में दिवाली की रात रॉकेट की चिंगारी से गणेश क्राकरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। नगर कोतवाली के पंजाबी मार्केट इलाके में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट की चिंगारी से गणेश क्राकरी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
Comments
Post a Comment