लखनऊ, 10 अक्टूबर। छठे उत्तर प्रदेश फोटो एक्सपो का आयोजन अवध शिल्पग्राम में 12 व 13 अक्टूबर को किया जा रहा है। एक्सपो में फोटोग्राफी कार्य में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की अनेक कम्पनियां अपने उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी। एक्सपो में मुख्यतः निकाॅन, कैनन, टैमराॅन, सोनी, पैनासोनिक, जेबीसी, ओलम्पस, फोटो एलबम, क्रेन तथा फोटोग्राफी से जुड़े साफ्टवेयर आदि शामिल होंगे। फोटो एक्सपो 2019 के विषय में जानकारी देते हुए फोटो एक्सपो के अध्यक्ष बृजेश भाटिया ने कहा कि ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें देश-प्रदेश के बहुत से छोटे-बड़े इलाकों में काम कर रहे उन फोटोग्राफर्स को भी मौका मिल रहा ह,ै जो फोटोग्राफी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाना चाहते हंै। एक्सपो क्यूरेटर राजीव अरोड़ा ने बताया कि फोटो एक्सपो का आयोजन विगत छह वर्षों से लगातार बढ़ते क्रम में हो रहा है। पहले फोटो एक्सपो की शुरुआत हमने 2014 में की। प्रतिवर्ष इस आयोजन में देश भर के हजारों छायाकार कई स्तर पर आते हैं। इस वर्ष सबसे खास बात यह है कि हमने छायाकारों को लाने-ले जाने हेतु कई जिलों में बसों की सुविधा निःशुल्क प्रदान की है ताकि वह फोटो एक्सपो में सुविधा से आ सकें। हमारे इस छठे आयोजन में इस वर्ष सोनी इंडिया का एक विशेष प्रतिनिधि मण्डल फोटो एक्सपो के पहले दिन भ्रमण हेतु आयेगा। फोटो एक्सपो में हम कुछ खास सेल्फी प्वाइंट भी तैयार कर रहे हैं। आम शौकिया फोटोप्रेमी दर्शक भी एक्सपो में आकर फोटो शूट कर सकते है।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment