Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

डॉ. पीरामल को व्यापार, विज्ञान, चिकित्सा, कला, संस्कृति और भारत-फ्रांस संबंधों में योगदान के लिए सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से नवाजा गया



महामहिम सुश्री कैथरीन कोलोना, यूरोप और फ्रांस के विदेश मामलों की मंत्री ने डॉ. स्वाति पीरामल को लीजन डी’ऑनर से किया सम्मानित 

मुंबई, फ्रांस की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री महामहिम सुश्री कैथरीन कोलोना ने आज मुंबई में पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन डॉ स्वाति पीरामल को शेवेलियर डे ला लेजियन डी’ऑनूर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया।

फ्रांस का यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार डॉ. स्वाति पीरामल की उत्कृष्ट उपलब्धियों और व्यापार और उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान के लिए दिया गया। वर्ष 2006 में, उन्हें फ्रांस के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवेलियर डी ल’ऑर्ड्रे नेशनल डू मेरिट (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट) से भी सम्मानित किया गया था।

डॉ. पीरामल भारत की अग्रणी वैज्ञानिकों और उद्योगपतियों में से हैं, जिनके नवाचारों, नई दवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य में योगदान ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच व्यापार और उद्योग, नवाचार, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री कैथरीन कोलोना ने यह उपाधि प्रदान करते हुए कहा, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से डॉ स्वाति पीरामल को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजियन डी’ऑनूर प्रदान करना मेरे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है। डॉ. पीरामल न केवल एक अग्रणी और उत्कृष्ट महिला व्यवसायी हैं, बल्कि एक ऐसी महिला व्यवसायी भी हैं जो समाज को वापस देने में भरोसा करती हैं। व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक नीति, स्वास्थ्य प्रशासन और महिला नेतृत्व पर उनके मजबूत प्रभाव को भारत और विदेशों में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। इस पुरस्कार के माध्यम से, फ्रांस डॉ. पीरामल को फ्रांस के सच्चे मित्र के रूप में मान्यता देना चाहता है, जो विज्ञान, कला, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार के क्षेत्र में भारत-फ्रांस संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रेरक शक्ति बन गई हैं।’

इस सम्मान को पाने पर पीरामल ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन डॉ स्वाति पीरामल ने कहा, ‘मैं वास्तव में शेवेलियर डे ला लेजियन डी’ऑनूर से सम्मानित होकर कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। यह सम्मान पीरामल में मेरे सहयोगियों द्वारा भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और व्यवसाय, विज्ञान, कला व संस्कृति में किए गए प्रयासों को मान्यता भी है, यह सम्मान हमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए और प्रेरित करेगा। पीरामल समूह का फ्रांस के साथ कला-संस्कृति और व्यापार दोनों क्षेत्रों में एक लंबा संबंध है। मुझे विश्वास है कि हमारे प्रयासों को मिली यह मान्यता आने वाले समय में हमारी साझेदारी को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगी।’


डॉ. पीरामल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री की प्राप्तकर्ता भी हैं। उन्होंने न केवल महिलाओं में नेतृत्वकारी भूमिकाओं का समर्थन किया है, बल्कि इन भूमिकाओं में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए ढांचा और नीतियां विकसित की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री भारत व्यापार सलाहकार परिषद और वैज्ञानिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह वर्तमान में हार्वर्ड ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल में हैं।


पीरामल फाउंडेशन के निदेशक के रूप में, वे अभिनव दीर्घकालिक और स्केलेबल समाधान विकसित करने में भी शामिल है जो भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को और गति प्रदान करेगा। निजी-सार्वजनिक-भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, पानी और शिक्षा में प्रभावी सार्वजनिक नीति और शासन की दिशा में फाउंडेशन के प्रयासों का भी वे नेतृत्व करते हुए भारत के एसडीजी लक्ष्यों में योगदान देती हैं।


मुंबई में पीरामल म्यूजियम ऑफ आर्ट्स वर्तमान में सितंबर के अंत तक ’साइंस बियॉन्ड बॉर्डर्स’ प्रदर्शनी की मेजबानी कर रहा है। भारत में फ्रांसीसी संस्थान और उसके सहयोगियों द्वारा क्यूरेट की गई यह प्रदर्शनी फ्रांस और भारत के बीच वैज्ञानिक सहयोग के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करती है। यह प्रदर्शनी भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ और फ्रांस और भारत के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्षों को चिह्नित करने के लिए फ्रांस द्वारा बड़े पैमाने पर आयोजित एक सांस्कृतिक और कलात्मक उत्सव बोनजोर इंडिया 2022 का हिस्सा है।


संपादक के ध्यानार्थः

लीजन ऑफ ऑनर के बारे में: नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में शुरू किया गया लीजन ऑफ ऑनर, प्राप्तकर्ताओं की राष्ट्रीयता से परे फ्रांस की उत्कृष्ट सेवा के लिए फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। फ्रेंच रिपब्लिक के राष्ट्रपति ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर के ग्रैंड मास्टर हैं।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...