लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश (मध्य) द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2026 को प्रेस क्लब हॉल, लखनऊ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वाती आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले पार्टी के संस्थापक, पद्म विभूषण स्वर्गीय श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की 80 वीं जयंती समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मीडिया, आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना तथा यह अवगत कराना था कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।
यह प्रेस वार्ता माननीय जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान समारोह की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियाँ, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं जिला इकाइयों की जिम्मेदारियों, जनसंपर्क अभियान, मीडिया समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम से जोड़कर इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।y
प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा वंचित, शोषित एवं गरीब वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण, सेवा-भाव और संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करते हुए जयंती समारोह को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का आहवान किया।
प्रेस वार्ता में श्री अरुण भारती जी, श्रीy अरविन्द पासवान जी, श्री धीरेन्द्र कुमार सिन्हा जी, श्री अश्वनी श्रीवास्तव जी, श्री पीयूष सोमानी जी, श्री लोकेश श्रीवास्तव जी, श्री अनिल त्रिपाठी जी, श्री वेद प्रकाश जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा इसे सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी आयोजन बताया

Comments
Post a Comment