लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
*लखनऊ, 3 जुलाई 2026:* आज लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा नेता श्री ऋषि चौरसिया को उत्तर प्रदेश के यशस्वी, लोकप्रिय, जननायक एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट एवं आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने सामाजिक उत्थान, संगठनात्मक मजबूती तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी से सार्थक चर्चा की।
श्री ऋषि चौरसिया ने कहा, "आदरणीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह, अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित, प्रेरित एवं ऊर्जावान अनुभव कर रहा हूँ। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।" उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर इसी प्रकार अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए।


Comments
Post a Comment