लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
*लखनऊ, दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर.के. सैनी को "मोस्ट वैल्यूएबल कस्टमर" के सम्मान से सम्मानित किया।
Vi की असिस्टेंट जनरल मैनेजर नेहा सिंह ने डॉ. आर के सैनी को उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर Vi के नेहा सिंह ने कहा कि डॉ. आर.के. सैनी वर्षों से Vi के साथ जुड़े हैं और समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए कंपनी ने डॉक्टर्स डे पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।
सम्मान पाकर डॉ. आर.के. सैनी ने Vi का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सभी चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने Vi की नेटवर्क सेवा और ग्राहक सेवा की भी सराहना की।

Comments
Post a Comment