दिल्ली प्रोटेस्ट पर गरमी: अखिलेश-डिंपल ने संभाला मोर्चा, राजेश यादव बोले- "बीजेपी की मनमर्जी नहीं चलेगी
लखनऊ।* NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को अब समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का खुला समर्थन मिल गया है।
जंतर मंतर से संसद तक हुए प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने भी इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाया है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेश कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, _"भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। यह प्रोटेस्ट लगातार बढ़ रहा है और पूरे देश के लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि अब बीजेपी की मनमर्जी नहीं चल पाएगी। देश का युवा, महिला और बुजुर्ग सवाल कर रहा है, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है।"_
मंत्री राजेश यादव ने कहा कि
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है और सरकार इस पर चुप है। अखिलेश ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही
वहीं सपा सांसद और इंडिया गठबंधन की प्रमुख नेता डिंपल यादव ने भी छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बेटियां और छात्र आज सड़कों पर हैं क्योंकि सरकार उनकी सुन नहीं रही। डिंपल ने महिला अभ्यर्थियों पर हुए बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस के साथ-साथ सपा भी अब इस मुद्दे को संसद से सड़क तक ले जाने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन के घटक दल पूरे देश में प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी सपा कार्यकर्ता जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर छात्रों को समर्थन दे रहे हैं।

Comments
Post a Comment