लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा आशियाना रामलीला ग्राउंड में हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया फलदार पौधों का रोपण
राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित रामलीला ग्राउंड में लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा एक विराट स्तर का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कई फलदार वृक्षों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। हर नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके
कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब प्रीमियर के अध्यक्ष संजीव सहानी एवं विनोद रतड़ा द्वारा कई फलदार वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर बाल सचिन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमने खासतौर पर इस रामलीला ग्राउंड में फलदार वृक्ष लगाए हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को छाया के साथ फल भी प्राप्त हो सकें।"
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Comments
Post a Comment