विश्व पर्यावरण दिवस पर सौभाग्य फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, ला मार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल व छात्र रहे शामिल
लखनऊ।* सौभाग्य फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट सिम्मी प्रजापति बर्मन ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शोभा तभी तक सुरक्षित है जब तक धरती पर पेड़ों का रख-रखाव भली भांति होता रहे। इसी उद्देश्य से सौभाग्य फाउंडेशन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेड़ लगाने की मुहिम जारी रखे हुए है।
सौभाग्य फाउंडेशन की इस मुहिम में ला मार्टिनियर कालेज के प्रिंसिपल सर, कॉलेज स्टाफ और कॉलेज के बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
एडवोकेट सिम्मी प्रजापति बर्मन ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

Comments
Post a Comment