आईआईए, विभूति खंड, गोमती नगर लखनऊ में तीन दिवसीय इंडिया सोलर ई व्हीकल एक्सपो आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश खन्ना, पूर्व मंत्री संसदीय कार्य एवम चिकित्सा, शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शमिल होंगे । कार्यकर्म का संचालन श्री दिनेश गोयल, महासचिव आईआईए द्वारा किया जायेगा । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आईएएस, एमडी यूपीएसआरटीसी, श्री अनिल कुमार, आईएएस, सचिव यूपीनेडा शामिल होंगे । श्री अशोक अग्रवाल राष्ट्रिय अध्यक्ष आईआईए द्वारा स्वागत भाषण एवम द्वीप प्रज्योलन किया जायेगा । एक्सपो में इंडिया सोलर ई व्हीकल का उद्घाटन किया जायेगा । उदघाटन के पश्चात सभी मुख्य अथितियों एवं विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा । अंत में श्री अवधेश अग्रवाल, कोडिनेटर इंडिया सोलर एवम ई व्हीकल कमेटी आईआईए द्वारा धन्यवाद संबोधन एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा ।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

Comments
Post a Comment