Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा एपिक इवेंट्स के सहयोग से प्री होली सेलिब्रेशन “रंग दे गुलाल मोहे सीज़न - 4” का भव्य आयोजन



 माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा एपिक इवेंट्स के सहयोग से प्री होली सेलिब्रेशन “रंग दे गुलाल मोहे सीज़न 4” का भव्य आयोजन  दिव्यांश पैलेस अलीगंज लखनऊ के सभागार में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज प्रसाद जी व श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव जी सदस्य राज्य महिला आयोग व श्रीमती स्मिता सिंह जी चेयरमैन वाई डी एस इंडस्टी लखनऊ व माध्यम समाजिक संस्था की सचिव श्रीमती हेमा खत्री के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश वंदना के साथ किया गया सर्वप्रथम गणेश वंदना की प्रस्तुति 6 वर्ष की छोटी बच्ची अन्वेश द्वारा प्रस्तुत की गई। साथ ही ग्रूप डान्स में हर्षिता वर्मा,वंदना जयसवाल और वर्निता सिंह ने ग्रूपडान्स की रंग दे गुलाल मोहे सीज़न - 4 महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी ,साथ ही सभी न ज़ोरदार फूलो की होली खेलकर वातावरण और प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया 



केमिकल रंगों से बचाव व प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर वातावरण और प्रकृति को सहजने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  

कार्यक्रम में घरलू और कामक़ाज़ी सभी महिलाओं ने मच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,होलियां में उड़ रे गुलाल जेसे गानो पर नृत्य किया तो किसी ने फागुन के गीत गाकर ओर किसी ने कविता पाठ करके सभी का दिल जीत लिया और समा बाध दिया 

सभी को संस्था की तरफ से मेडल और सर्टिफ़िकेट प्रदान किए गये साथ ही सभी को होली के उपहार भी भेंट में दिया गया

Comments