Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भारत में कोरोना वायरस के 'हॉटस्पॉट' कैसे बने ये 10 इलाके


भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहे हैं। देश में कुछ इलाके ऐसे हैं जो कोरोना वायरस के 'हॉटस्पॉट' बन गए हैं, यानी यहां दूसरे इलाकों के मुकाबले कहीं ज्यादा मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन हॉटस्पॉट्स की पहचान की है और स्थिति नियंत्रित करने के लिए खास रणनीति भी बनाई है, ताकि यहां से कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना को टाला जा सके।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, "सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इन हॉटस्पॉट की ठीक तरह से निगरानी की जाए, ताकि वायरस ना फैले। केंद्र सरकार कोविड-19 के उभरते हॉटस्पॉट की लगातार पहचान कर रही है और वहां कड़ी क्लस्टर नियंत्रण रणनीति लागू कर रही है।"

हालांकि लव अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि ये एक संक्रमित बीमारी है, इसलिए कोई संख्या निर्धारित नहीं की जाएगी कि इतने संक्रमित लोग होने पर कोई इलाका 'हॉटस्पॉट' घोषित होगा। "अगर सरकार को लगेगा कि किसी इलाके में संक्रमण के बड़े पैमाने पर फैलने की संभावना है तो सिर्फ एक मामला सामने आने पर भी उस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।


अबतक कौन-से इलाके बने हॉटस्पॉट
आप लगातार खबरों में देख-पढ़ रहे होंगे कि दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इन राज्यों में हर जगह कोरोना का प्रकोप है, बल्कि यहां कुछ खास इलाके हैं, जहां एक साथ बहुत सारे लोग संक्रमित हो रहे हैं। ये हॉटस्पॉट हैं -

निजामुद्दीन, दिलशाद गार्डन, नोएडा, मेरठ, भीलवाड़ा,


अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, कासरगोड और पथानामथिट्टानिजामुद्दीन


इस महीने की शुरुआत में हुए एक धार्मिक आयोजन की वजह से दिल्ली का निजामुद्दीन इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस आयोजन में करीब 1700 लोग शामिल हुए थे। अब इन लोगों में से 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 700 को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है।

दिलशाद गार्डन, दिल्ली
दिल्ली के इस इलाके से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अबतक दस से ज्यादा लोग यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। हाल में यहां एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने से नौ लोग संक्रमित हो गए थे। दिलशाद गार्डन में कई लोगों को अलग-थलग करके भी रखा गया है।


नोएडा, उत्तर प्रदेश
नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमित इलाका है। यहां अबतक 38 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक इनमें ज्यादातर वो लोग हैं, जो विदेश से यात्रा करके लौटे हैं।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे और अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद नोएडा के डिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट को बदल दिया गया। इसके अलावा स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर और ज्वाइंट डाइरेक्टर एपी चतुर्वेदी को खास तौर पर नोएडा में पोस्ट कर दिया गया है, जो स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। उनके मुताबिक नोएडा में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई है और कंट्रोल रूम में मैन पावर बढ़ाने की बात चल रही है।

वहीं, नोएडा में एक ही कंपनी के 16 कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने पर कंपनी को सील कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि कंपनी ने अधिकारियों ने ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई और वापस आकर साथ काम करने वाले लोगों को संक्रमित किया। प्रशासन ने कंपनी पर एफआईआर भी दर्ज कराया है




मेरठ, उत्तर प्रदेश
अकेले मेरठ में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 19 लोग सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात में भी मेरठ के कुछ लोग शामिल थे। रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का मामला खबरों में छाया रहा। मेरठ के सीएमओ के मुताबिक इस परिवार का एक शख्स तीन घरों में भी गया था, इसलिए इलाके के 50 अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात में अबतक कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन मौते अकेले अहमदाबाद में हुई है। अहमदाबाद में फिलहाल 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से 14 विदेश से आए थे, दो दूसरे राज्यों से आए थे और सात लोकल संक्रमण की वजह से प्रभावित हुए। इसे देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। ड्रोन से पेट्रोलिंग हो रही है, सीआरपीएफ की टीम आ चुकी है। जरूरत के सामान लोगों के घरों तक ही पहचाने की कोशिशें हो रही हैं और 1200 बेड का केविड हॉस्पिटल तैयार किया गया है।

 




भीलवाड़ा, राजस्थान
राजस्थान में भीलवाड़ा कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में से एक है। राजस्थान में 30 मार्च तक 83 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें से 26 अकेले भीलवाड़ा के थे। दो लोगों की मौत भी हुई है, हालांकि डॉक्टर्स ने इनकी मौत का कारण अन्य बीमारियां भी बताया है।

वहां स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने अतिरिक्त संसाधन लगा दिए हैं और दूसरे इलाकों से ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। 2000 मेडिकल टीमों से जिले भर के लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई है। 3 से 13 अप्रैल तक जरूरी सामानों की दुकानों समेत सबकुछ पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां तक कि मीडियाकर्मियों पर भी बैन है ।

जिला कलेक्टर के मुताबिक जरूरत पड़ने पर सेना भी बुलाई जा सकती है। सरकारी प्रतिबंध को अनदेखा करके बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज पढ़ने घरों से निकले।




पुणे, महाराष्ट्र
पुणे में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। दो और मरीजों की हालत गंभीर है, जिन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। लगातार मामले बढ़ने के साथ ही पुणे में करोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा करीब 43 हो गया है।

मुंबई, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में कोरोना के दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 198 पर पहुंच गई है, जिनमें से करीब 100 मुंबई के मामले हैं। सोमवार को मुंबई में दो लोगों की मौत भी हो गई।
 
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई कोविड-19 के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खबरों के मुताबिक मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए, जिनमें से आठ मुंबई के हैं और पांच पुणे के बताए जा रहे हैं।

मुंबई में नगर निगम ने कोरोना प्रभावित इलाकों में जीआईएस मैपिंग शुरू कर दी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में बीएमसी कमिशनर प्रवीण परदेशी ने बताया कि जिन इलाकों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं, उनका नक्शा सिविक बॉडी की वेबसाइट पर लगाया जाएगा। इन नक्शों की मदद से इलाकों में रहने वाले लोग सावधानियां बरत सकेंगे और किसी काम के लिए उन जगहों पर जाने वाले लोग भी बचने के उपाय करेंगे।

 




कासरगोड, केरल
दो दिन पहले केरल के उत्तर में स्थित जिले, कासरगोड में एक दिन में ही 34 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से ज्यादातर दुबई से लौटे लोग थे और बाकी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए थे। अकेले कासरगोड में 78 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

केरल के मुख्यमंत्री के मुताबिक कोरोना संक्रमित एक नेता कासरगोड से यात्रा करते हुए त्रिवेंद्रम आया था और वहां जाकर कई विधायकों, बड़े नेताओं समेत बहुत से लोगों से मिला। 

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि सबसे ज्यादा मामलों वाले कासरगोड जिले के लिए कन्नुर मेडिकल हॉस्पिटल को कोरोना हॉस्पिटल बना दिया गया है, जिसमें 200 बेड, 40 आईसीयू बेड और 15 वेंटिलेटर हैं। यहां टेस्टिंग बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

 




पथानामथिट्टा, केरल
केरल सरकार की वेबसाइट के मुताबिक पथानामथिट्टा में 28 से ज्यादा लोग पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यहां करीब साढ़े सात हजार लोगों को निगरानी में रखा गया है। 7,467 लोगों को घर पर ही अलग-थलग करके रखा गया है।

हालांकि पथानामथिट्टा में इलाज करा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और परिवार के दो बुजुर्ग भी ठीक हो गए हैं, जिन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जाएगा।




हॉटस्पॉट की पहचान करने से रणनीति में मिलेगी मदद
केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट बन चुके इलाकों की पहचान कर वहां खास कदम उठा रही है। इन इलाकों का और कड़ा सर्विलांस किया जा रहा है और लॉकडाउन का पालन कराने की वहां ज्यादा कड़ी कोशिशें की जा रही हैं और जरूरत पड़ने पर आगे बढ़कर जरूरी सुविधाएं तक बंद की जा रही हैं।

इन हॉटस्पॉट्स की पहचान से सरकारें चेन ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ने की कोशिश करेगी, इसलिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर विशेष टीमें बनाई हैं, ताकि वो वक्त-वक्त पर इसका फीडबैक ले सके और आगे की रणनीति बना सके।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, हालांकि टेस्टिंग तय प्रोटोकॉल के तहत ही की जाएगी। केंद्र सरकार ने कोविड-19 के रिसपॉन्स के लिए नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल और प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के प्रो. विजय राघवन की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन भी किया गया है।


















Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...