लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया ने भारत में फैले कोरोना वायरस के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार को दान में एक लाख मास्क दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने 5,000 एन95 मास्क भी दान दिए हैं।कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मास्क से उन्हें काफी मदद मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने वीवो के इस सराहनीय कदम की तारीफ की है।वहीं वीवो के ब्रांड स्ट्रेटडी के डायरेक्टर निपुण मार्या ने कहा, 'संकट की इस घड़ी में यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी एकजुट रहें और इस वैश्विक महामारी में अपना योगदान दें। हमने इस अवधि के दौरान हमारे सभी नए प्रोडक्ट की लॉन्च को स्थगित करने की योजना बनाई है। हम इन महत्वपूर्ण समयों में स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका को सलाम करते हैं और सरकार के साथ मदद करना चाहते हैं।'बता दें कि इससे पहले शाओमी ने भी भारत में एक लाख N95 मास्क बांटने का एलान किया है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के मुताबिक ये सभी मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों में बांटे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) जैसे संस्थानों के डॉक्टर्स को स्पेशल सूट भी देगी।
Comments
Post a Comment