लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टीवी से पीड़ित 51 बच्चों को गोद लिया
ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री राजीव मिश्रा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर टी.बी. से पीड़ित 51 बच्चों को गोद लिया l श्री राजीव मिश्रा जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वह उन 51 बच्चों की चिकित्सा तब तक कराते रहेंगे जब तक वो बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो जाएंगे l इसके अलावा श्री राजीव मिश्रा जी ने बताया की ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार के जन कल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे l जन्मदिन के शुभ अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी देवाशीष देव ने श्री राजीव मिश्रा जी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनको शुभकामनाएं दी l सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्री राजीव मिश्रा जी को उनके आवास पर आकर जन्मदिन की बधाई दी l

Comments
Post a Comment