Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

जी-20 के तर्ज पर युवाओं के लिए होगा Y20 कार्यक्रम




भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगामी Y 20 कार्यक्रम के निमित्त आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर में प्रेस वार्ता की गई युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश से प्रवासी के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा जी प्रेस वार्ता करेगे । सौरभ भूषण शर्मा  ने बताया इस बार G 20 समूह की कमान कीर्तिकारी एवम् यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा गया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस ध्येय पथ के साथ ही एक और कार्यक्रम का सुमेलन कर, युवा जोश को और अधिक ऊर्जा, सकारात्मकता, नवाचार व सार्थकता से जोड़ने की पहल की है। जिसे Y 20 का उनवान दिया गया है।

यह कार्यक्रम माननीय  प्रधान सेवक श्री मोदी जी के युवा सोच व युवा के प्रति सोच दोनों का ही साकारात्मक घोतक है।


बीच के कालखंड में भारतवर्ष का गैरमुल्कों के वासी सपेरों का देश कहकर न केवल हमारी पहचान बताते थे अपितु उपहास उड़ाने का भी कार्य करते थे परन्तु पंत प्रधान श्री मोदी जी के कुशल व करिश्माई नेतृत्व ने अब भारत की पहचान सबसे ज्यादा युवा और युवाओं के देश के रूप में बदल कर रख दी है। युवा होने की दो ही  अवस्था है एक उम्र जब तक हो, दुसरी यदि मन युवा हो, सोच युवा हो तो फिर ताउम्र जबतक हो।

माननीय प्रधानमंत्री जी इस देश के युवाउम्र के साथियों को उनके निज हित में, देश राष्ट्र, समाज हित में ताउम्र युवा रहने की महत्वाकांक्षी विचारधारा को देश की धमनियों में निरंतर प्रवाह के लिए गति दे रहे हैं।


गौरतलब है इस देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय कलाम साहब युवाओं से कहते थे कि छोटा लक्ष्य अपराध है जीवन का लक्ष्य महान होना चाहिये।


ये सच है कि आज देश माननीय प्रधानमन्त्री जी के सफल अगुवाई में न केवल महान लक्ष्यों का स्वप्नदृष्टा है बल्कि उन्हें प्राप्ति की पूरे मनोयोग से चेष्टा भी कर रहा है और अंत में पा भी रहा है।


युवाओं के समग्र कल्याण व उत्थान में माननीय मोदी जी के प्रयास व योजनाएं उल्लेखनीय हैं


 श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का यह अभिमत  था कि अनुशासित युवा ही दे सकता है देश को नई दिशा , इस विचार को पूर्णता की प्राप्ति के लिए भी सरकार ने सरकारी विद्यालयों में युवा छात्र छात्राओं के बीच सुशासन दिवस को युवाओं में हुनर की कुशलता को बढ़ाने के आशय से मनाती है।

माननीय प्रधानमन्त्री जी ने 

G20 कार्यक्रम के अंतर्गत  युवाशक्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए जो संदेश दिया है ,उसके प्रति जागरूकता हेतु सरकार के प्रयासों से युवाओं से सम्बंधित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है,जो कि उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में होगा ,सम्पूर्ण प्रदेश में लगभग 350-400 Y20 चौपाल और ई-चौपालों का आयोजन होगा जिसमें  100-200  प्रभावशाली युवा शामिल होंगे ।सम्पूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम अगले महीने अप्रैल में होंगे। इन कार्यक्रमों में समाज के विद्वत व प्रतिष्ठित ख्यातिलब्ध लोग मुख्य वक्ता के रूप में ज़िलों में जाएँगे।


 जय जगत व वसुधैव कुटुंबकम् के मूल दर्शन में श्रद्धा व अटूट आस्था रखने वाला राष्ट्र भारत सृष्टि के प्रारंभिक दिनों से ही विश्व कष्ट हरता के रूप में कार्य करता आया है, आज भी भारत का हृदय स्वाभाविक सहजता से जगत भाव से पूरे दुनिया के लिए धड़कता है और दुनिया में आने वाली परेशानियों से भारत परिचित भी है अतः भविष्य में विश्व के सम्मुख जो प्रश्न खड़े हैं भारत उनके खिलाफ़ लड़ने के लिए कटिबद्ध है 

सरकार की रूप रेखा में भविष्य की चुनौतिया ,अनिवार्य विषय व दिखाई पड़ रहे अवसर निम्न लिखित प्रकार से हैं


1-भविष्य के कार्य 4.0,नवाचार (innovation) और 21वी सदी में कौशल 

2-शान्ति निर्माण और सुलह :युद्ध रहित युग का निर्माण

3-जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी -स्थिरता को जीवन का एक तरीक़ा बना ना

4-साझा भविष्य -लोकतंत्र और शासन में युवा

5-स्वास्थ्य कल्याण एवं खेल युवाओं के लिए एजेंडा ये मुख्य विषय रहेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी कार्यकर्म संयोजक के रूप में और अभय उपाध्याय  सह संयोजक के रूप में Y 20 का कार्य लखनऊ महानगर में आयोजित करेगे।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।