Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

सैमसंग ने राष्‍ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता 'सॉल्‍व फॉर टुमारो' का दूसरा संस्‍करण किया लॉन्‍च

 


  – सैमसंग इंडिया ने आज से शुरू हुई अपनी राष्‍ट्रीय शैक्षणिक और इनोवेटिव  प्रतियोगिता सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के दूसरे संस्‍करण के लिए मिनिस्‍ट्री ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इंफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (MeitY) के स्‍टार्टअप हब और फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर (FITT), आईआईटी दिल्‍ली के साथ भागीदारी की है। सॉल्‍व फॉर टुमारो के साथ, सैमसंग का लक्ष्‍य देश के युवाओं के बीच इनोवेटिव  सोच और समस्‍या का समाधान करने वाली संस्‍कृति का विकास करना है।

सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के दूसरे संस्‍करण का उद्घाटन श्री अल्‍केश कुमार शर्मा, सचिव, मिनिस्‍ट्री ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंड इंफोर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (MeitY) और श्री जोंगबम पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, सैमसंग साउथवेस्‍ट एशिया ने अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों की उपस्थिति में किया।     

भारत के सबसे बडे इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ब्रांड का प्रमुख सीएसआर कार्यक्रम इनोवेटिव  समाधानों की शक्ति और जीवन को बदलने की उनकी क्षमता को पहचानता है, एक मजबूत सामाजिक प्रभाव डालता है और सैमसग के  #PoweringDigitalIndia को और मजबूत करता है। 

2022 में आयोजित सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के पहले संस्‍करण में पूरे देश से 18,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। पहले संस्‍करण के शीर्ष तीन विजेता टीम में से दो ने अपनी कंपनी शुरू कर ली है जबकि एक ऐसा करने की प्रक्रिया में है।  

इस साल, भारत में 16 से 22 वर्ष का कोई भी युवा अपने इन्‍नोवेटिव टेक-इनेबल्‍ड आइडिया को भेजकर कार्यक्रम में भाग ले सकता है, जो लोगों के जीवन को बदलेगा। आइडिया एजुकेशन एंड लर्निंग, एनवायरमेंट एंड सस्‍टैनेबिलिटी, हेल्‍थ एंड वेलनेस और डायवर्सिटी एंड इनक्‍लूजन विषयों पर आधारित होने चाहिए। प्रतिभागी 04 अप्रैल 2023 से 31 मई, 2023 की शाम पांच बजे तक सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के लिए www.samsung.com/in/solvefortomorrow  पर आवेदन कर सकते हैं। 

शीर्ष तीन टीमें अपने आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए 1.5 करोड रुपए की राशि जीतेंगी जबकि शीर्ष 30 और शीर्ष 10 में पहुंचने वाले अन्‍य प्रतिभागियों को कार्यक्रम के विभिन्‍न चरणों में पुरस्‍कृत किया जाएगा। 

शीर्ष 30 टीमों (व्‍यक्तिगत और 3 सदस्‍यों वाली टीम) को सैमसंग के भागीदार- इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, दिल्‍ली (IIT Delhi) के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर (FITT) और MeitY स्‍टार्टअप हब द्वारा आईआईटी दिल्‍ली में एक आवासीय बूटकैम्‍प में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपने आइडिया को और बेहतर बनाने मे मदद मिलेगी। इन सभी को शुरुआती प्रोटोटाइप्‍स बनाने के लिए 20,000 रुपए भी दिए जाएंगे और इसके बाद वे अपने आइडिया को युवा सैमसंग कर्मचारियों और FITT, आईआईटी दिल्‍ली और MeitY स्‍टार्टअप हब के विशेषज्ञों से बने निर्णायक मंडल के सामने रखेंगे। 

इन टीमों को सैमसंग इंडिया ऑफिस, उसके आरएंडडी सेंटर्स, डिजाइन सेंटर, और बेंगलुरु में सैमसंग ओपेरा हाउस का दौरा करने का भी अवसर मिलेगा, जहां वे युवा सैमसंग कर्मचारियों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे।  

शीर्ष 10 टीमों को फाइनल राउंड से पहले अपने प्रोटोटाइम को और बेहतर बनाने के लिए प्रत्‍येक को 100,000 रुपए की अतिरिक्‍त मदद हासिल होगी। इनका युवा सैमसंग कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा जो उन्‍हें टेक, डिजाइन, मार्केटिंग और पॉलिसी जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों में मदद करेंगे।  

वार्षिक कार्यक्रम का समापन तीन राष्‍ट्रीय विजेताओं की घोषणा के साथ्‍ज्ञ होगा, जिन्‍हें 1.5 करोड रुपए की पुरस्‍कार राशि और रोमांचक सैमसंग उत्‍पादों को जीतने का मौका मिलेगा। 

एमईआईटीवाई के सचिव श्री अलकेश कुमार शर्मा ने कहा, "भारत सरकार का दृष्टिकोण देश में नवाचार और उद्यमिता के एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है, और युवा इसके केंद्र में हैं। उन्हें ऐसे समर्थन और सलाह की आवश्यकता है जो उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद कर सकता है, रास्ते में एक मजबूत सामाजिक प्रभाव पैदा कर सकता है। सैमसंग, आईआईटी दिल्ली, और MeitY स्टार्टअप हब का एक साथ आने के लिए सॉल्व फॉर टुमॉरो प्रोग्राम एक बहुत ही सकारात्मक कदम है जो इस दिशा में काम करने के हमारे सपने को साकार करेगा।”

श्री जोंगबम पार्क, प्रेसिडेंट और सीईओ, सैमसंग साउथवेस्‍ट एशिया ने कहा, “सैमसंग में, हम परिवर्तनकारी विचारों और टेक्‍नोलॉजीज के साथ दुनिया को प्रेरित करते हैं और भविष्‍य को आकार देते हैं। हमारा काम अगली पीढ़ी  के इन्‍नोवेटर्स और चेंजमेकर्स को आगे लाना है। सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारों के पहले संस्‍करण में हमें जो प्रविष्टियां मिलीं, उनसे हमें भारत के युवाओं के मन में जो चिंताएं और मुद्दे हैं उनके बारे में एक अनूठा स्‍नैपशॉट प्राप्‍त हुआ। वे अपशिष्‍ट प्रबंधन, बिजली और पानी की बर्बादी, प्‍लास्टिक कचरा, स्‍पीच डिसऑर्डर के साथ ही साथ महामारी की भविष्‍यवाणी और नए युग की टेक्‍नोलॉजी जैसे रोबोटिक्‍स, आर्टिफ‍िशियल इंटेलीजेंस और ऑग्‍मेंटेड रियल्‍टी का उपयोग करने वाले समाधान खोजना चाहते हैं। ”

उन्‍होंने कहा, “युवाओं को उनके आसपास के समाज को प्रभावित करने वाले वास्‍तविक जीवन के मुद्दों को हल करने की क्षमता देने से उन्‍हें दुनिया में होने वाले बदलाव को प्रत्‍यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलता है। सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के साथ, हम युवाओं को वह अवसर देना चाहते हैं और देश में इनोवेशन ईकोसिस्‍टम को मजबूत करने, सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढाने और डिजिटल इंडिया को सशक्‍त बनाने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।”


सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारो के पहले संस्‍करण में देशभर से 18,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। विजेताओं में शामिल बेंगलुरु के स्‍पुतनिक ब्रेन के 22 वर्षीय शंकर श्रीनिवासन ने एक वियरेबल डिवाइस पेश किया जो सुरक्षि‍त ब्रेन मॉड्यूलेशन का उपयोग कर तनाव को कम करने में मदद करता है, जबकि उडान की प्रिशा दुबे, अनुप्रिया या नायक और वनालिका कोंवर, सभी 16 साल की पोर्टब्‍लेयर और दिल्‍ली की इस तिकडी ने कटे हुए गन्‍ने की खोई का उपयोग कर पर्यावरण के अनुकूल, किफायती और धोने योग्‍य सैनिटरी पैड विकसित किए। हैदराबाद के अल्‍फा मॉनिटर के 16 वर्षीय हेमेश चडलवाडा ने अल्‍जाइमर मरीजों की निगरानी और उनके व्‍यवहार में बदलाव के बारे में उनकी देखभाल करने वालों को सतर्क करने के लिए एक स्‍मार्ट रिस्‍टबैंड विकसित किया। 


प्रोफेसर रंगन बनर्जी, डायरेक्‍टर, आईआईटी दिल्‍ली ने कहा, “हम सैमसंग के साथ भागीदारी कर खुश हैं ताकि युवा इन्‍नोवेटर्स 'सॉल्‍व फॉर टुमारो' प्रतियोगिता के माध्‍यम से अपने आइडिया को वास्‍तविक दुनिया की समस्‍याओं के समाधान में बदलने में सक्षम हो सकें। ”


“भारत के युवाओं में, विशेष रूप से छोटे शहरों और गांवों के युवाओं में बहुत संभावनाएं हैं। उनके पास आज की जटिल समस्याओं का अनूठा समाधान खोजने की क्षमता है। युवाओं को प्रशिक्षित करने और नई ऊंचाइयों को छूने में उनकी मदद करने के लिए हम सॉल्व फॉर टुमॉरो प्रोग्राम पर सैमसंग के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।," श्री जीत विजय, सीईओ, मेइटी स्टार्टअप हब ने कहा।

सैमसंग सॉल्‍व फॉर टुमारों पर एक नजर 

कौन भाग ले सकता है : 16-22 वर्ष के युवा, व्‍यक्तिगत या अधिकतम 3 लोगों की टीम 

आवेन विषय : एजुकेशन एंड लर्निंग, एनवायरमेंट एंड सस्‍टैनेबिलिटी, हेल्‍थ एंड वेलनेस और डायवर्सिटी एंड इनक्‍लूजन 

उन्‍हें क्‍या मिलेगा : ऑनलाइन ट्रेनिंग, आईआईटी दिल्‍ली में बूटकैम्‍प, सैमसंग, आईआईटी दिल्‍ली और MeitY स्‍टार्टअप हब की ओर से मार्गदर्शन और प्रशिक्षण। 

विजेताओं को क्‍या मिलेगा : 3 विजेता टीमों को कुल 1.5 करोड रुपए और आकर्षक सैमसंग उत्‍पद जो उनकी उत्‍पादकता को बढाएंगे 

कहां कर सकते हैं आवेदन :  www.samsung.com/in/solvefortomorrow

कब से : 04 अप्रैल, 2023 से शुरू 

कब तक : 31 मई, 2023 शाम 5 बजे तक 

कार्यक्रम विवरण  

एप्‍लीकेशन विंडो - राउंड वन 

व्‍यक्तिगत या तीन लोगों तक की टीम अपने आवेदन www.samsung.com/in/solvefortomorrow पर जमा कर सकते हैं, जहां वे विषय चुनेंगे, जिस समस्‍या को वे हल कर रहे हैं उसे, उसके प्रस्‍तावित समाधान और इसके सामाजिक प्रभाव के बारे में विस्‍तार से बताएंगे। 

FITT, IIT दिल्‍ली के विषय विशेषज्ञों से बना निर्णायक मंडल सभी प्राप्‍त आवेदनों में से शीर्ष 30 टीमों का चयन करेगा। यह चयन मानदंडो पर आधारित होगा, जिसमें टेक्‍नोलॉजी का बेहतर उपयोग (ऐप, प्रोडक्‍ट या सर्विस), रचनात्‍मकता, विचार की मौलिकता, वर्तमान तकनीक के साथ समाधान की व्‍यवहार्यता, समाज या पर्यावरण को सकारात्‍मक रूप से प्रभावित करने की क्षमता और इसके इच्छित टार्गेट ऑडिएंस तक पहुंचने की क्षमता शामिल है। 

आइडिया डेवलपमेंट  – राउंड टू 

इस राउंड में, शीर्ष 30 चयनित टीमें आईआईटी दिल्‍ली कैम्‍पस में पांच दिन के बूटकैम्‍प में शामिल होंगी जहां वे एफआईटीटी, आईआईटी दिल्‍ली द्वारा डिजाइन थिंकिंग पर और इनोवेशन एंड आईपीआर, पेटेंट पर MeitY स्‍टार्टअप हब से प्रशिक्षण हासिल करेंगी। 

प्रत्‍येक टीम को शुरुआती प्रोटोटाइप बनाने के लिए 20,000 रुपए मिलेगे और फिर बूटकैम्‍प में एफआईटीटी, आईआईटी दिल्‍ली, MeitY स्‍टार्टअप हब और अटल इनोवेशन मिशन के विशेषज्ञों और युवा सैमसंग कर्मचारियों वाले निर्णायक मंडल के सामने अपने आइडिया को पेश करेंगे, जहां शीर्ष 10 टीमों का चयन किया जाएगा। 

ये 30 टीमें सैमसंग इंडिया के ऑफिस, उसके आरएंडडी सेंटर्स, डिजाइन सेंटर और बेंगलुरु में सैमसंग ओपेरा हाउस का भी दौरा करेंगी, जहां वे युवा सैमसंग कर्मचारियों और शोधकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगी।

शीर्ष 30 टीमों के प्रत्येक सदस्य को बूटकैंप में भाग लेने के लिए सर्टिफिकेट, सैमसंग गैलेक्सी बुक लैपटॉप और गैलेक्सी बड्स मिलेगा। 

फाइनल प्रोटोटाइप बिल्डिंग – राउंड थ्री  

इस राउंड में, शीर्ष 10 टीमों को निर्णायक मंडल के साथ-साथ सलाहकारों से प्रतिक्रिया के आधार पर अपने प्रोटोटाइप को बेहतर बनाने के लिए 100,000 रुपए मिलेंगे। उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के सैमसंग कर्मचारियों के साथ-साथ आईआईटी दिल्ली के  क्षेत्र विशेषज्ञों द्वारा भी सलाह दी जाएगी।


इस राउंड के अंत में, टीमें अपने अंतिम प्रोटोटाइप प्रस्तुत करेंगी और एक लाइव प्रस्तुति की तैयारी करेंगी, जहां वे एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के सामने फिनाले इवेंट में अपने आइडिया को को पेश करेंगी। 

शीर्ष 10 टीमों के प्रत्‍येक सदस्‍य को एक सर्टिफिकेट और सैमसंग गैलेक्‍सी जेड फ्लिप स्‍मार्टफोन मिलेगा। 

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमारो के दूसरे संस्‍करण की शीर्ष तीन विजेता टीमें कुल 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि जीतेंगी, जिससे उन्हें अपने आइडिया को मूर्त रूप देने के एक कदम और करीब लाया जाएगा, जिससे एजुकेशन एंड लर्निंग, एनवायरमेंटल एंड सस्‍टैनेबिलिटी, हेल्‍थ एंड वेलनेस और डायवर्सिटी एंड इनक्‍लूजन जैसे विषय क्षेत्रों में भारत की प्रमुख चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

पहली बार 2010 में अमेरिका में शुरू किए गए, सॉल्‍व फॉर टुमारो वर्तमान में दुनियाभर में 63 देशों में चल रही है और दुनियाभर में 23 लाख से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया है। 

और अधिक जानने के लिए और भारत में प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराने के लिए, www.samsung.com/in/solvefortomorrow पर जाएं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई, 2023 शाम पांच बजे तक है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।