लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
होस्ट क्लब की अध्यक्षा दीक्षा जैन ने अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया। सभी इनरव्हील क्लबों की अध्यक्षों ने मिलकर फ्लैग मार्च किया। सभी इनरव्हील के झंडों को लेकर एक कतार में बहुत सुंदर तरीके से उठाए हुए चली। लखनऊ के सभी इनरव्हील क्लबों के जॉइंट प्रोजेक्ट सुरजीत कौर जी के कर कमलों द्वारा उद्घाटित किए गए।
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा द्वारा किए गए प्रोजेक्ट का भी अवलोकन सुरजीत जी ने किया जिनमें कैंसर अस्पताल में सब्जी का चौपर दिया गया, मानसिक रूप से विमंदित बच्चों के लिए चेतना स्कूल में 20 मेजें दी गई। गांव की लड़कियों को हजार सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। अंधे बच्चों को स्पोर्ट शूज और मोज़े दिए गए। एक गर्भवती स्त्री की मदद के लिए ₹15000 दिए गए। चार पंखे प्राथमिक विद्यालय में दिए गए। अनीमिया पीड़ित बच्चों को हॉर्लिक्स दिया गया । अनाथ छोटे बच्चों को डायपर दिए गए । आई डब्ल्यू सी प्रेरणा स्टिचिंग सेंटर की महिलाओं से कपड़े के पाउच खरीदे गए।
परफॉर्मेंस के लिए लड़कियों को नए कपड़े दिए गए। कार्यक्रम में तीन तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई । 1.कोलाज मेकिंग जिसका आंकलन किरण चावला एवं पूनम गुलाटी ने किया,2. पॉटरी मेकिंग प्रतियोगिता को जज श्रीमती अर्चना अग्रवाल ज्ञान लता जी ने किया 3. वीरांगना का आकलन सोनम सिन्हा जी ने किया।
अत्यधिक सुंदर एवं सफल कार्यक्रम की प्रोग्राम चेयरमैन प्रियंका भार्गव थी एवं व्यापारिक सेशन की एमओसी MOC सोनम सिन्हा थी। कार्यक्रम में शामिल करीब 200 से ऊपर सदस्याएं लखनऊ वाराणसी प्रयागराज एवं अन्य यूपी के शहरों आई थी।
सुरभि समीक्षा शालू छाया शालिनी पूजा प्रियंका राखी अनुभा प्रीति भारती जैन अपर्णा निवेदिता गरिमा इत्यादि मौजूद रहीं।






Comments
Post a Comment