Skip to main content

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

राजधानी लखनऊ में किराना कमेटी द्वारा आयोजित हुआ होली मिलन समरोह



राजधानी लखनऊ सुभाष मार्ग  किराना भवन में लखनऊ किराना कमेटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किराना कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया । कार्यक्रम की कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग  ने बताया इस कार्यक्रम का आयोजन कमेटी द्वारा पिछले  1952  से किया जा रहा है यह राजधानी लखनऊ की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है। और यह कमेटी लगातार जब भी कोई आवश्यकता पड़ी है तो आगे आकर लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता रजनीश गुप्ता भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता आदि पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की मंडी के ऑनलाइन पोर्टल में जो कमियां है उनको दूर किया जाए और व्यापार मंडल को अपनी बात रखने का मौका दे। कार्यक्रम में लखनऊ किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ,मंत्री अमित अग्रवाल आदि समस्त पदाधिकारी गण शामिल हुए।

Comments