लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...
राजधानी लखनऊ के आईआईएम रोड साइनसिटी पर वीआईपी मेकओवर एंड हेयर अकादमी का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर आयोजिका विधि पांडेय ने बताया की इस अकादमी में नई और आधुनिक तकनीकों से मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ ब्राइडल एंड पार्टी मेकअप की सुविधा दी जाती है और मेकअप और हेयर स्टाइल की ट्रेनिंग प्रदान भी की जाती है साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण के लिए गरीब और असहाय महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बन सके। इस अवसर पर अयोजिका विधि पांडेय, गुडिया पांडे, रेनू कश्यप, पूजा शिवा आदि उपस्थित रही।

Comments
Post a Comment