Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश चैंपियन लीग का तृतीय सत्र प्रारंभ


राजधानी लखनऊ में दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश चैंपियन लीग का तृतीय सत्र प्रारंभ होने जा रहा है । इस लीग की शुरआत आईपीएल की तर्ज पर की जा रही है । इसमें खिलाड़ियों की टीमों की जर्सी भी लांच की गई ।




राजधानी लखनऊ के होटल मेरियट में दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के चेयरमैन डॉ राजेश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस लीग में  उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश समेत 10 टीमें भाग लेंगी  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अजीत प्रताप सिंह  शामिल रहे। मैनेजमेंट में पूर्वांचल टाइगर के ओनर पंकज सिंह, शेखर ,सौरव की जर्सी रमेश तूफानी जी के द्वारा लांच की गई, अवध रॉयल के ओनर निर्मल चौधरी जी के द्वारा उनकी टीम की जर्सी  भी लांच की गई । 



दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित शुक्ला ने बताया कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के इतिहास में वन स्पोर्ट्स चैनल पर आने वाली सबसे बड़ी क्रिकेट लीग साबित होगी। यूके तथा यूपीसीसीएल दोनों प्रदेशों के खिलाड़ियों का बड़े स्तर पर मार्गदर्शन करेगी । 



दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के सीनियर मार्केटिंग हेड अमन कपूर और मार्केटिंग हेड श्रेया  सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ बड़े स्पोर्ट्स द्वारा दोनों राज्यों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिसमें कि बड़ी यूनिवर्सिटी कॉलेज ज्वेलर्स स्कूल बिल्डर्स व्यापारियों के टेलीविजन के माध्यम से अपने व्यापार को दुनिया भर में बढ़ावा दे पाएंगे।



 इस खास अवसर पर हरिद्वार हीरो के कप्तान शाहरुख, रॉयल्स के कप्तान कमल निज्जर  तथा पूर्वांचल टाइगर्स के कप्तान रेहान अली भी शामिल रहे तथा दिव्या स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सदस्य ओम राय, अंकित , किशन तथा अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Comments