होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
धन भले ही जीवन के सुख का आधार नहीं हो सकता है लेकिन तमाम तरह के सुख को पाने में इसकी बहुत जरूरत होती है। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने से लेकर तमाम तरह की सुख-सुविधाएं हासिल करने के लिए इंसान सुबह से शाम तक खून-पसीना बहाता है। लेकिन पैसा कमाने से पहले उससे जुड़ी इन 08 बातों का जानना बहुत जरूरी है ...
वॉरेन बफे
- किसी भी व्यक्ति का खर्च हमेशा उसकी कमाई से कम ही रहना चाहिए। इसके लिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। उसे अपनी जरूरतों और ख्वाहिशों में अंतर समझना हो
- महात्मा गांधी
- जो लोग समय बचाते हैं, वे धन बचाते हैं और बचाया हुआ धन, कमाए हुए धन के बराबर होता है।
- चाणक्य
- गंदे वस्त्र धारण करने वाले, दांत न साफ करने वाले, पेटू व्यक्ति, कड़वे वचन वाले और ऊषा काल यानी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोने वाले व्यक्ति के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं।
- कबीर
- उल्टी खोपड़ी वाला व्यक्ति धन को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता, वह हमेशा इसी फेर में लगा रहता है कि तीनों लोकों की संपत्ति कब उसके पास आ जाएगी ।
- विदुर
- धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता से बढ़ता है, चतुराई से फलता-फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है।
- होरेस
- पैसा आपका सेवक है, यदि आप उसका उपयोग जानते हैं, वह आपका स्वामी है, यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते।
- जोनाथन स्विफ्ट
- एक बुद्धिमान व्यक्ति को पैसा दिमाग में रखना चाहिए, दिल में नहीं।
- चार्ल्स ए. जैफ्फ
- आपका वेतन आपको अमीर नहीं बनाता, आपकी खर्च करने की आदत बनाती है।
Comments
Post a Comment