होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
आज साल 2019 का अंतिम दिन है। मात्र कुछ ही घंटों के बाद नए साल की शुरुआत हो जाएगी। इस नए साल के साथ एक नए दशक की भी शुरुआत हो रही है। दुनियाभर के लोग आने वाले नए साल का विशेष स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। कई लोग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। 31 दिसंबर की शाम यानी नए साल की पूर्व संध्या को धूमधाम से मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस New Year's Eve को इंटरनेट का मशहूर सर्च इंजन गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है।
गूगल पर मौसम बताने वाले मेंढक से आप जरूर अवगत होंगे। यह मेंढक New Year's Eve के डूडल में आतिशबाजी होते देख रहा है। इस मेंढक के बगल में एक टोपी लगाए हुए एक चिड़िया बैठी हुई है। इस चिड़िया को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये जश्न मनाने की तैयारी में है।
मौसम बताने वाला गूगल New Year's Eve के डूडल में खुश नजर आ रहा है। इसके खुश होने का राज 2020 का लीप इयर होना है। बता दें कि 2020 में फरवरी कुल 29 दिनों की होगी। गूगल हर खास मौकों पर एक डूडल बनाकर अपने इंजन पर जरूर लगाता है।
New Year's Eve के डूडल में अलग-अलग रंगों की आतिशबाजी दिखाई गई है। नीली, लाल, पीली, पिंक और हरे रंग की यह आतिशबाजी देखने में काफी सुंदर लग रही है। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे के मौके पर भी गूगल ने खास डूडल तैयार किया था।
क्रिसमस डे पर गूगल ने जो डूडल बनाया था वो एक एनिमेटेड डूडल था। उस एनिमेटेड डूडल पर क्लिक करने से पहले 'हैपी हॉलीडेज' नजर आ रहा था। डूडल में दो कुर्सियों पर सैंटा क्लोज भी बैठे थे। इसके अलावा गूगल के L अक्षर की जगह क्रिसमस ट्री बनाया गया था।
Comments
Post a Comment