Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

साल 2020 का पहला महीना आपके लिए कैसा रहेगा



नए साल 2020 के पहले महीने में ग्रहों की चाल विशेषकर शनि की धनु राशि से मकर राशि में राशि परिवर्तन से किन राशियों का नए साल में फायदा मिल सकता है और किनको सावधानियां बरतनी होगी। आइए जानते हैं जनवरी मासिक राशिफल 2020। 




मेष राशि- माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। शासन सत्ता का सहयोग तो मिलेगा ही सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। घर में मांगलिक कार्यों के शुभ अवसर से माहौल खुशनुमा रहेगा। मासार्ध और वृद्धि होगी नौकरी में पदोन्नति एवं अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। 




वृषभ राशि- तनाव के बावजूद ग्रहगोचर में आया हुआ सुधार आपके कार्य व्यापार में उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्य संपन्न करें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। षडयंत्र का शिकार होने से बचते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग है।




मिथुन राशि- आपके लिए शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अच्छा है। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। किसी बड़ी सामाजिक संस्था से सम्मान अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग है।





कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं अशांति देगा। एक सप्ताह बाद इसमें सुधार आना शुरू हो जाएगा। इस माह में कर्ज के लेन-देन से बचें और किसी बाहरी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। संक्रांति के बाद ग्रह गोचर में आया सुधार आपके लिए वरदान सिद्ध होगा इसलिए हताश ना हो अपने कार्य में लगे रहें।




सिंह राशि- जनवरी का माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है अतः संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही आपकी मदद करते रहेंगे फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। तीर्थ एवं विदेश यात्रा के भी योग हैं। नव दंपति के लिए संतान सुख की प्राप्ति होगी।





कन्या राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपको पराक्रमी बनाएगा। विशेष सलाह है कि अपने जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य व्यापार को अंतिम रूप दें। मकान के क्रय का योग बना हुआ है। जमीन जायदाद में भी निवेश की दृष्टि से यह बेहतर अवसर है माता पिता के स्वास्थ्य ध्यान रखें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। जेब तराशों से बचें। उत्तम शिक्षा एवं संतान प्राप्ति के योग।




तुला राशि- आपके लिए भी यह माह किसी वरदान से कम नहीं है। विशेष करके शुक्र के द्वारा बनाया हुआ योग विलासिता संबंधी सभी सुख प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि यदि प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। विद्यार्थी वर्ग के लिए माह अपेक्षाकृत और भी बेहतर है यदि किसी प्रतियोगिता में बैठना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।



वृश्चिक राशि- आपकी राशि पर बना हुआ रूचक योग सभी कठिनताओं से लड़ते हुए आपको कामयाबियों के शिखर पर ले जाएगा। मकान-वाहन का सुख तो मिलेगा ही परिवार के बड़े बुजुर्गों से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। इस अवधि के मध्य नए कार्य आरंभ करना चाहे अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो परिणाम शुभ और सकारात्मक रहेगा। फिर भी झगड़े विवाद से बचते रहें।




धनु राशि- कई महीनों के बाद ग्रह गोचर का शुभ प्रभाव आपके जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई देगा। विशेषकर के कार्य व्यापार के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी आपके द्वारा किए गए कार्य एवं लिए गए निर्णय की सराहना होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अच्छे अंक के लिए और प्रयास करें। स्वास्थ्य विशेष करके नेत्र विकार से बचें उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध रखें। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के लिए समय बेहतर है।




मकर राशि- आपकी राशि में वर्तमान ग्रह गोचर मिले-जुले फल प्रदान करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ एवं अपव्यय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है । विदेश यात्रा एवं देशाटन का योग बना हुआ है किसी विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी संस्थान से सुखद समाचार मिलेगा। यदि चुनाव संबंधी कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण सदुपयोग करते हुए लाभ उठाएं।




कुंभ राशि- आपके लिए जनवरी माह में लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे। दिया हुआ धन वापस आएगा विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो और अच्छा है। गुप्त शत्रुओं से बचें, और कार्य जब तक पूर्ण न करें उसे सार्वजनिक ना करें। मासांत सुखद समाचारों से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।




मीन राशि- आपके लिए ग्रह गोचर पद और गरिमा की वृद्धि तो कराएंगे ही शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। सरकार से संबंधित फाइलों का निपटारा होगा। संतान से संबंधित दायित्व की पूर्ति होगी यदि विदेश यात्रा से संबंधित आवेदन आदि करना चाह रहे हो तो बेहतरीन योग है। सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही साथ ही भौतिक सुखों की वृद्धि भी होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो प्रयास तेज  करें ॥ 











































Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...