Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

यूजी और पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च में होंगी

 



 लखनऊ विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. लखनऊ विवि की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी के आखिरी सप्ताह और मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं. विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एमके सक्सेना ने बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी के अंत तक या फिर मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी.

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. अगले एक से दो दिन में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं में लखनऊ के अलावा रायबरेली, लखीमपुर, हरदोई और सीतापुर के कॉलेज भी शामिल हो रहे हैं, इसलिए सबका डाटा इकट्ठा करने में कुछ समय लग रहा है.



फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों को मिलेगी राहत

ग्रेजुएशन और पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने के कारण छात्रों को अपना कोर्स पूरा करके परीक्षा की तैयारी का समय मिल जाएगा. दरअसल, इस सत्र में यूजी और पीजी में एडमिशन नवंबर के अंत तक हुए हैं. इसलिए फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का अभी कोर्स पूरा नहीं हुआ है. हालांकि ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से ही जारी हैं.

Comments