Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कांग्रेस की इसकी स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित हुई मैराथन

 




प्रदेश मुख्यालय पर मनाया गया कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेसजनों को दिलायी कांग्रेस की विचारधारा एवं संविधान की शपथ



आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है- अजय कुमार लल्लू


योगी सरकार किसान एवं युवा विरोधी है- अजय कुमार लल्लू

 




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 137 वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने पार्टी का झण्डा फहराया। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनायें एवं बधाई दी साथ ही वहां उपस्थित कांग्रेसजनों को पार्टी की विचारधारा के साथ देश के संविधान के प्रति आदर एवं श्रद्धा का भाव रखने की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी देने वाले महान नेताओं की सोच है। कांग्रेस की विचारधारा ने विविधता से भरे राज्यों के समूह में देश प्रेम की भावना पैदा कर देश को आजाद कराया। यह विचारधारा देश की अनेकों जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र को एकजुट करती है। यह विचारधारा सभी के दिलों में देशप्रेम की भावना जगाती है।

Comments