Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे दस दिवसीय स्वदेशी मेले की हुई शुरुआत

   


  

स्वदेशी मेला लखनऊ में 17 से 26 दिसंबर के बीच   उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर मे   आयोजित हो रहा है l जिसका उद्घाटन दिनाक 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के कर कमलों द्वारा किया गया ,  जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय  श्री कश्मीरी लाल जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वदेशी जागरण मंच कि  गरिमामयी उपस्थिति रही । 



अतिथियों का स्वागत पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  स्वदेशी जागरण मंच श्री अजय उपाध्याय जी ने किया ।  इस अवसर पर माननीय कश्मीरी लाल जी ने स्वरोजगार को प्रोत्साहित  करने की बात कही , साथ ही स्वदेशी उत्पादों को और बढ़ावा देने का समर्थन किया।     इसके अलावा माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद  मौर्य जी ने भी स्वदेशी को अपनाने और भारत को आत्मनिभर बनाने पर जोर दिया ।  


मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए व्यासायी अपने  स्वदेशी उत्पादों का मेले में  प्रदर्शन किया।  इस अवसर पर डॉ आनंद दीक्षित, डॉ संजय उपाध्याय, डॉ अनिल शुक्ला एवं श्रीमती सपना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में   चित्रकला, रंगोली, मेहदी, आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया l जिसमे विभिन्न विश्वविद्यालय और महाविदालयो के सौ से अधिक छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।  सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया l

Comments