Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राजधानी लखनऊ में मां चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हुआ आठवां क्लिनिकली कार्डियोलॉजी कान्फ्रेस का आयोजन

 

मां चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में आठवां क्लिनिकली कार्डियोलॉजी एंड इको कार्डियोलॉजी अपडेट 2021 का आयोजन डॉक्टर साजिद अंसारी द्वारा होटल आईटीसी फॉर्चून में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन डॉक्टरों ने हिस्सा धारी की डॉ प्रवीण चड्डा , डॉ मृदुल सिन्हा ,डॉक्टर एन एस वर्मा, डॉ राजीव अवस्थी के साथ अन्य कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्डियोलॉजी एवं अन्य विषयों पर अपना बहुमूल्य लेक्चर दिया यह नेशनल लेवल कॉन्फ्रेंस वर्चुअल और फिजिकल यानी कि हाइब्रिड मोड में किया गया मुख्य अतिथि के रुप में डायरेक्टर जनरल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति के सात कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉक्टर साजिद अंसारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किय

Comments