Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “लखनऊ कार्निवल” महोत्सव में शुद्धता व शाकाहारी भोजन के क्रम में इस्कॉन के गोविंदा रेस्टोरेंट को मिला मुख्य स्थान

 


अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित “लखनऊ कार्निवाल” कार्यक्रम के अंतर्गत “ईट राइट मेला” का आयोजन गोमती नगर रिवर फ्रंट में किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री माननीय दिनेश शर्मा जी द्वारा किया गया व यह कार्यक्रम का समापन बाल पुष्टाहार मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह जी द्वारा किया गय



इस कार्यक्रम के ईट फॉर राइट थीम के अंतर्गत लखनऊ शहर में शुद्ध शाकाहारी बगैर प्याज लहसुन के अंतर्गत व्यंजनों व भोजन की श्रंखला में “इस्कॉन मंदिर के गोविंदा रेस्टोरेंट को प्रमुख स्थान मिला” जिसमें इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम दास प्रभु जी को मंत्री माननीय स्वाति सिंह जी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी के नेतृत्व में लखनऊ शहर के मानव उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरि प्रशंशा व सराहना की,तत्पश्चात श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने मंच पर आसीन उत्तर प्रदेश सरकार के सभी सम्मानित मंत्रीगणों व आला अधिकारियों का आभार व्यक्त किया व सभी सम्मानित मंत्रीगणों व अफसरों को इस्कॉन मंदिर आने का निमंत्रण दिया।



Comments