Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राजधानी लखनऊ में एबी मोटर्स करेगा अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच



लखनऊ/यूपी।  देश में वायु प्रदूषण का स्तर हर साल बद से बदतर होता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। भले ही नए वाहन कानून के तहत डीजल और पेट्रोल की पुरानी  गाड़ियों पर प्रतिबंध लग गया हो लेकिन लखनऊ की दम घोटू हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

ऐसे में कुछ भारतीय कंपनियों ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा और प्रदूषण की रोकथाम के लिए तरह-तरह के सार्थक कदम उठा रही हैं। 

इनमें से ही एक नाम है डॉ अभय बंसल, जिन्होंने अपनी कंपनी एबी मोटर्स के तहत एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल नीति के तहत ही इस इलेक्टिक स्कूटर का निर्माण पूरी तरह से भारत में ही किया गया है। जिनका मकसद प्रदूषण मुक्त नए भारत के निर्माण में योगदान देना है।

कारोबारी डॉक्टर अभय बंसल की इस मुहिम  में कई केंद्रीय मंत्री भी उनका सहयोग दे रहे है।

लखनऊ  में स्थित ग्रेंड हैलोजन रिजोर्ट में एबी मॉटस कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अभय बंसल ने इलैक्ट्रिक व्हिकल  की नई  तकनीकों के बारे में बताया और कहा कि यूपी लखनऊ सबसे कैपिटल होने के कारण लखनऊ वासियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम  लाई गई हैं। लीगल एडवाइजर रिषभ जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एबी मॉटस कम्पनी द्वारा लखनऊ  में ग्रेंड लॉन्चिंग की जानकारी  दी और बताया कि इस लॉन्चिंग में कई केंद्रीय मंत्री व नामचिन्ह हस्तियां शिरकत करेंगी।

Comments