Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अंधेरगर्दी: 500 रुपये का पेट्रोल भराने के बाद भी बाइक हो गई बंद, युवक ने ऐसे पकड़ा मिलावट का खेल



 महंगे पेट्रोल-डीजल में मिलावट और उसकी घटतौली की जा रही है। बुधवार को प्रतापपुरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन बंद होने पर लोगों ने हंगामा किया। पेट्रोल में पानी निकला। बृहस्पतिवार को मामले के पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इससे पहले एक अन्य पंप पर घटतौली की जांच में मीटर में गड़बड़ी मिली थी। नामनेर निवासी शाहरुख ने बुधवार दोपहर तीन बजे प्रतापपुरा स्थित एचपी पंप से मोटर साइकिल में 500 रुपये का पेट्रोल भराया। इसके बाद बाइक स्टार्ट नहीं हुई। मिस्त्री को दिखाई तो पता चला कि पेट्रोल में पानी मिला है। शाहरुख ने पंप पर शिकायत की। अन्य लोग भी एकत्र हो गए। बाल्टी और बोतल में पेट्रोल भरवाकर देखा तो उसमें पानी मिला निकला। लोगों ने हंगामा कि तो सूचना पर रकाबगंज थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस हंगामे के पांच वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें पीड़ित अपनी व्यथा सुना रहा है। 



पहले टाइमिंग मीटर में मिली थी गड़बड़ी 

16 नवंबर को शहीद नगर निवासी जावेद ने लॉरीज होटल के सामने स्थित फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन पर रात 10.27 मिनट पर 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। कंप्यूटर से बिल लिया। शक होने पर जावेद ने पंप का बिक्री रिकॉर्ड निकाला तो उसमें 10.27 बजे 90 रुपये की बिक्री मिली। घटतौली की शिकायत पर एडीएम सिटी ने जांच कराई। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि पंप के बिक्री रिकॉर्ड और टाइमिंग मीटर में गड़बड़ी मिली। रिपोर्ट एडीएम को भेजी है। वहीं पंप के मालिक करन दुग्गल का कहना है कि जांच में उनके पंप में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।



Comments