Skip to main content

लखनऊ में "इस्पात-मिडटर्म" शिखर सम्मेलन शुरू: बांझपन से आधुनिक मातृत्व तक पर फोकस

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो द...

सरोजनीनगर में हुआ जनसुविधाओं का विस्तार, जनसुनवाई में डॉ राजेश्वर सिंह ने अनेकों जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता




डॉ. राजेश्वर सिंह के संकल्पों से स्वावलंबी बन रही मातृशक्ति, सरोजनीनगर में 60वें सिलाई सेंटर का हुआ शुभारंभ

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 2 मेधावियों को टैबलेट तथा 6 को साईकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


लखनऊ। पराग चौराहा आशियाना स्थित विधायक कार्यालय पर सोमवार को संवाद, समाधान, स्वावलंबन और सम्मान का अनोखा समागम देखने को मिला। जनसुनवाई के लिए कार्यालय पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यालय में एक ओर जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोग बैठे थे तो वहीं दूसरी ओर 60वें सिलाई सेंटर की स्थापना की तैयारियां थीं, मेधावी भी अपने विधायक से भेंट करने के लिए आतुर थे। जैसे ही विधायक अपने कार्यालय पर पहुंचे सभी के चेहरे खिल उठे। 

डॉ. राजेश्वर सिंह के पहुंचते ही माहौल सकारात्मकता व नई ऊर्जा से भर गया। जनता ने जयकारों के बीच अपने विधायक का स्वागत किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सबसे पहले विधायक नें एक एक कर क्षेत्र की जनता जनता से सहज संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण किया तो वहीं कईयों की पत्राचार प्रक्रिया प्रारंभ कराई। उन्होंने क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित व यथोचित समाधान का आश्वासन दिया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित​ भी किया। विधायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो मेधावियों समीर सिंह व कृष्णा द्विवेदी को टैबलेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तान्या सिंह, काजल अवस्थी, कीर्ति, अभय चौरसिया, हिमांशी मौर्या व संस्कार वर्मा को साइकिल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने सभी मेधावियों का मार्गदर्शन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



जनसुनवाई के दौरान एपीएस राठौर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत द्वारा लिखी किताब 'भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण'  विधायक को भेंट स्वरूप दी गई। डॉ. सिंह ने किताब को सहर्ष स्वीकर किया तथा ज्ञानवर्धक इस पुस्तक से प्रभावित होकर तत्काल 100 किताब खरीद कर कार्यालय समेत अन्य लोगों के पढने हेतु धनराशि प्रदान की। 

​डॉ. राजेश्वर सिंह के संकल्पों से स्वावलंबी बन रही मातृशक्ति, सरोजनीनगर में 60वें सिलाई सेंटर का हुआ शुभारंभ

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर तारा शक्ति केंद्रों की स्थापना कर सिलाई मशीनें प्रदान की जा रही है। इसी सतत क्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने 'ताराशक्ति केंद्र बीबीपुर' का लोकार्पण किया। इस केंद्र को विधायक ने 5 मोटराइज्ड सिलाई मशीन, 1 पीको मशीन और 1 इंटरलॉकिंग मशीन प्रदान की। इसके साथ ही सरोजनीनगर में 60 तारा शक्ति सिलाई सेंटर स्थापित हो चुके हैं। विधायक का लक्ष्य क्षेत्र में ऐसे 100 सिलाई सेंटर स्थापित करना है। इस अवसर पर महिलाओं को साड़ियां भी विधायक ने बांटी। इसके अलावा दो उद्यमी महिलाओं को एक-एक मोटराइज्ड सिलाई मशीन प्रदान की। उन्होंने कार्यालय में स्थित सोलर हेल्प डेस्क का अवलोकन करते हुए हो रहे कार्यों की जानकारी ली।



विकास कार्यों को विधायक निधि से पूर्ण कराने का दिया​ निर्देश

जनसुनवाई के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अनेक विकास कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सरोजनीनगर विधायक ने आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 5 निवासी अरुण कुमार मिश्रा के निवेदन पर 50 मीटर सड़क-नाली निर्माण कार्य, गौरी विहार फेस 2 निवासी ज्योति गुप्ता के निवेदन पर 60 से 70 मीटर सड़क निर्माण कार्य, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश मिश्रा के निवेदन पर 150 मीटर सड़क निर्माण एवं इंटरलॉकिंग का कार्य, कृष्णा यादव, बूथ अध्यक्ष चंद्र विहार कॉलोनी खरिका प्रथम निवासी 30 मीटर सड़क निर्माण कार्य तथा खारिका प्रथम वार्ड निवासी रामजीत शुक्ला के निवेदन पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य अपनी विधायक निधि से कराने का निर्देश दिया। 


शीतल खेड़ा निवासी राजेश चावला और तेलीबाग निवासी बूथ अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के निवेदन पर हाई मास्ट लाइट देने के लिए निर्देशत किया। ​विधायक ने महिला मोर्चा दक्षिण तृतीय की मंडल अध्यक्ष माधवी देवी तथा रूपखेड़ा निवासी बृजभान की निवेदन पर सोलर लाइट देने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण अग्निहोत्री के निवेदन पर वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 6 में ओपन जिम लगाने तथा लखनऊ ओमेक्स सिटी रेडियंस एवं एलॉटिस एसोसिएशन के निवेदन पर तीन हाईमास्क लाइट निधि से दो ओपन एयर जिम एलडीए के द्वारा लगाने का आदेश दिया।

विधायक राजेश्वर सिंह ने अनेकों जरूरतमंदों का किया आर्थिक सहयोग

डॉ. राजेश्वर सिंह का अपनी क्षेत्रीय जनता से भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं। वो जनता के सुख में तो शामिल होते ही है, उनके दुख में भी हमेशा साथ खड़े रहते हैं। शिवरी निवासी गीता देवी के आवास में आग लग जाने के कारण बड़ी हानि हुई थी जिसकी सूचना प्राप्त होते ही विधायक ने तत्काल सहयोग राशि प्रदान की और सरकार द्वारा हरसंभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पिता के देहांत होने के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे आशियाना निवासी रौशन केसरवानी को भी की आर्थिक मदद, सेक्टर एफ निवासी अर्चना भट्ट के पति के देहांत के पश्चात उनके बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता, इसके अलावा एक बेटी की शादी, एक व्यक्ति के इलाज के लिए भी उन्होंने सहयोग राशि दी।

विधायक ने सेक्टर डी-1, एलडीए कॉलोनी निवासी कमल लता को अर्थिक सहायता तथा खांडेदेव निवासी विनोद मौर्य के बेटे आयांश मौर्य के जन्मदिन पर भेंट दिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण के क्रम में विधायक ने सीतापुर के मिश्रिख निवासी दिव्यांग फूल सिंह को एक साईकिल भेंट की।

लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित अनमोल प्रताप सिंह को किया सम्मानित

हाल ही में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हाईडिल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अनमोल प्रताप सिंह ने अपने ​परिश्रम से सरोजनीनगर का नाम रौशन किया। सोमवार को ​अपने पिता भानु प्रताप सिंह के साथ विधायक कार्यालय पहुंचे अनमोल प्रताप सिंह को विधायक ने चांदी के गणेश प्रतिमा भेंटकर बधाई दी।

विधायक सरोजनीनगर ने बिजली पासी किला में निर्माणाधीन पुस्तकालय के लिए महाराजा बिजली पासी से संबंधित सभी पुस्तकों खरीदने के लिए मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा रावत को 20 हजार की धनराशि प्रदान करते हुए लाइब्रेरी की पूर्ण रूप से जिम्मेदारी दी। साथ ही भविष्य में हरसंभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी क्षेत्रवासियों को ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया गया।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

दशमेश पब्लिक स्कूल, आलमबाग का 19वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल का 19वाँ स्थापना दिवस आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने विद्यालय के नवीन म्यूज़िक रूम तथा डिजिटल बोर्ड युक्त स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यालय एवं गुरुद्वारा कमेटी को इस पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद भी दिया। इसके पश्चात महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं उपमहापौर श्रीमती चरणजीत कौर ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष निर्मल सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी गुरजीत छाबड़ा, कपिल अरोड़ा रजनी कौर...