राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तहत नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग कप टी20 के दूसरे सत्र का उद्घाटन
लखनऊ, इंडियन बैंक और उसके बिज़नेस पार्टनर कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस द्वारा प्रायोजित सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग कप टी20 के फरियना सत्र का उदघाटन समारोह 31 अक्टूबर 2022 को उनर थ जी द्वारा इकाना स्टेडियम, लखनऊ में निर्धारित प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी किया गया है। यह टूर्नामेंट देश के दिव्यांग क्रिकेटरों के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा।
देश भर से दिव्यांग क्रिकेटरों की बीस टीमें इस आठ दिवसीय श्रृंखला को जीतने के लिए प्रतिस्पर्था में उतरेंगी। टी20 कप का फाइनल 7 नवंबर को लखनऊ के के. डी. बाबू क्रिकेट स्टेडियम में होगा। डॉ दीपा मलिक, (पद्म श्री, खेल रल्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता), पैरालंपिक पदक विजेता इस सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी20 कप की ब्रांड एंबेसडर हें।
हाल ही में इन दिव्यांग क्रिकेटरों और इस समुदाय के जीवन पर राष्ट्रीय दिव्यांग कप टी20 के पहले सीज़न की सफलता और प्रभाव को देखने के बाद, इंडियन बैंक इस सदृकार्य में योगदान करने का एक अच्छा अवसर देखता है।
इस अवसर पर डॉ. (एचसी) दीपा मलिक ने कहा, "यह एक विशाल आयोजन है जहां विभिन्न प्रकार के 400 से अधिक दिव्यांग क्रिकेटर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आजादी का अमृत महोत्सव के विजन का एक सच्चा उत्सव है जहां सभी के लिए समान अवसर और सभी के लिए अधिक समावेशी समाज का निर्माण होता है। कुछ साल पहले, महिला क्रिकेट भी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा था लेकिन आज दुनिया उनकी काबिलियत देख चुकी है। मुझे यकीन है कि
दिव्यांग क्रिकेट को भी अन्य प्रमुख खेलों की तरह पर्याप्त प्रसिद्धि प्राप्त होगी।”
- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment