Skip to main content

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

मारवाडी युवा मंच लखनऊ शाखा द्वारा किया गया दिवाली उत्सव एव डांडिया नाईट का अयोजन

मारवाड़ी युवा मंच लखनऊ शाखा द्वारा दीपावली उत्सव के उपलक्ष में आज दिनांक 15 अक्टूबर को हेरिटेज लॉन में डांडिया नाइट एवं दीपावली मेले का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट में मंच की महिलाओं ने खूब बढ़ चढ़कर भाग लिया। दीपावली मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल एवं बच्चों के लिए मनोरंजन झूले की व्यवस्था की गई। संयोजक सुनील अग्रवाल,शिशिर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने आमंत्रित मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक धर्मपत्नी उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी को इस सुंदर आयोजन के विषय में अवगत कराया। चेयरमैन नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष प्रकाश सिंघल, मंत्री प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र जिंदल,गौरव गोयल,कार्यकारिणी सदस्यो ने उपस्थित बंधुओं एवं संरक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । गरबा क्वीन,सुंदर युगल जोड़ी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । गरबा डांडिया रास आयोजन में विनीता अग्रवाल, निधि सिंघल , रुचि अग्रवाल, सपना अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,ईशा अग्रवाल,शालिनी अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं ने डांडिया नाईट को अविस्मणीय बना दिया। युवा मंच सदा ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है एवं समाज के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

Comments