*लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
लखनऊ ,न्यू बाल भारती स्कूल के प्रांगण में महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई इस अवसर पर प्रबन्धक मनोज कुमार वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कोषाध्यक्ष माधवी लोधी द्वारा गोकरन पार्क में चन्दन के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- संजना वर्मा ,द्वितीय पुरस्कार- दिव्यांश भारती,तृतीय पुरस्कार -विनीता गौतम को प्राप्त हुआ।


Comments
Post a Comment