नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन के हीरक जयन्ती वार्षिक अधिवेशन की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस को यूनियन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर रेलवे स्टेडियम, चारबाग, लखनऊ में आयोजित यूनियन के 75वें वार्षिक अधिवेशन में श्रीनगर से लेकर व्यास नगर तक फैले उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों से लगभग 5 हजार प्रतिनिधि व प्रेक्षकों के भाग लेने की सम्भावना है। अधिवेशन में मुख्य रूप से न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन की मांग, रेल कर्मचारियों की लम्बित प्रमुख मांगें जैसे रेल कालोनियों, रनिंग रूम, टी०टी०ई० विश्रामालयों, गैंग हटों की खस्ता स्थिति में सुधार, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग एक्ट अप्रेन्टिसों की भर्ती, चिकित्सीय सुविधाओं में सुधार, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्तियों व महिला रेल कर्मचारियों हेतु अलग शौचालय, यूनिफार्म चेंज रूम तथा क्रेच आदि विषयों पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की जायेगी।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

Comments
Post a Comment