Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

पीवीआर आईनॉक्स ने भारत में एकमात्र स्टैंडअलोन आईमैक्स एक्सपीरियंस पेश किया

 


अपनी 20 वीं आईमैक्स स्क्रीन का अनावरण किया और सबसे बड़े आईमैक्स दिग्गज के रूप में अपनी लीडरशिप स्थापित की

नई दिल्ली, भारत में सबसे बड़े और सबसे प्रीमियम सिनेमा एग्ज़िबिटर, पीवीआर आईनॉक्स ने भारत में दिल्ली के बसंत लोक कॉम्प्लैक्स, वसंत विहार में स्थिति प्रतिष्ठित प्रिया सिनेमा में एकमात्र स्टैंडअलोन आईमैक्स थिएटर लॉन्च किया है। इस अत्याधुनिक सिनेमा में अगली जनरेशन के लेज़र प्रोजेक्शन लेज़र टेक्नॉलॉजी के साथ आईमैक्स होगा और मल्टी-चैनल साउंड सिस्टम होगा, जो शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए केवल आईमैक्स थिएटर्स के लिए विकसित किया गया है।

इस शुरुआत के बारे में श्री अजय बिजली, मैनेजिंग डायरेक्टर, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें अपना पहला और सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा, पीवीआर प्रिया, आईमैक्स जैसे ट्रुली इमर्सिव सिनेमेटिक अनुभव में अपग्रेड करने की बहुत खुशी है। गैरहिंदी मूवीज़ और हॉलिवुड मूवीज़ ने भौगोलिक और भाषाई सीमाओं को पार कर लिया है, और वो अपनी भव्य अपील और आईमैक्स जैसे इमर्सिव फॉर्मेट्स के साथ अनेक भाषाओं में डब होकर मूवी देखने के बाजार का विस्तार कर रही हैं। हमें विश्वास है कि प्रिया में पीवीआर आईमैक्स मूवीप्रेमियों के लिए सबसे लोकप्रिय आउट-ऑफ-होम सिनेमाघर बन जाएगा।’’

लेज़र के साथ आईमैक्स में सबसे आधुनिक 4के लेज़र प्रोजेक्शन होगा, जिसमें नया ऑप्टिकल इंजन और अनेक प्रोप्रायटरी आईमैक्स टेक्नॉलॉजी हैं, जो पर्दे पर बहुत ही साफ इमेज, बेहतर रिज़ॉल्यूशन, गहरा कॉन्ट्रैस्ट और सबसे विशेष एवं खूबसूरत रंग पेश करती हैं। इस नए अनुभव में अगली जनरेशन की आईमैक्स प्रेसिज़न साउंड होगी, जो ज्यादा डाईनैमिक रेंज प्रदान करेगी और प्रेसिज़न के साथ ऑडियो में डूब जाने वाला अनुभव देगी।

आईमैक्स के सीईओ, रिच गेलफोंड ने कहा, ‘‘प्रिया में लेज़र के साथ पीवीआर आईमैक्स एक विश्वस्तरीय स्थान है, जो भारत में इस सबसे खास मैक्स पेशकश के लिए शानदार सिनेमाघर होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत तेजी से सबसे आकर्षक ग्लोबल सिनेमा बाजारों में से एक बन रहा है। यहाँ के उत्साहित दर्शक भारतीय और हॉलिवुड सिनेमा को समान रूप से पसंद करते हैं, और हमें आईमैक्स अनुभव की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए पीवीआर आईनॉक्स के साथ साझेदारी करने की खुशी है।’’

आईमैक्स थिएटर और सामान्य थिएटर का अंतर इसके अद्वितीय और बेहतर सिनेमेटिक अनुभव में है। आईमैक्स थिएटर ज्यादा विस्तृत और ज्यादा दिलचस्प व्यूईंग अनुभव प्रदान करते हैं, और इनमें अत्याधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम है, जो ज्यादा स्पष्टता और ब्राईटनेस के साथ इमेज़ प्रोजेक्ट करता है। इसके अलावा, आईमैक्स थिएटर अपनी बेहतरीन धमक वाली ऑडियो क्षमताओं के लिए मशहूर हैं। इन थिएटर्स के साउंड सिस्टम शक्तिशाली और बहुआयामी सराउंड साउंड प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। 

लेज़र के साथ आईमैक्सः आईमैक्स का सबसे आधुनिक थिएटर अनुभव

क्रिस्टल क्लियर आईमैक्स लेज़र प्रोजेक्शन। नैक्स्ट जनरेशन आईमैक्स प्रेसिज़न साउंड। आईमैक्स इमर्सिव बाय डिज़ाईन।

सीमाओं का विस्तार करने और सिनेमा में नई पहल करने की प्रतिबद्धता के साथ आईमैक्स पेश करता है, आईमैक्स विद लेज़र- यह एक अत्याधुनिक 4के लेज़र प्रोजेक्शन सिस्टम और एक मल्टी-चैनल ऑडियो सिस्टम है, जो केवल आईमैक्स स्क्रीन पर बेहतर एंटरटेनमेंट का अनुभव प्रदान करता है। दर्शकों को आज की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का बेहतरीन अनुभव देने के लिए निर्मित, आईमैक्स विद लेज़र आईमैक्स के सबसे आधुनिक थिएटर अनुभव के लिए क्रिस्टल क्लियर इमेज और नैक्स्ट जनरेशन की प्रेसिज़न साउंड प्रदान करता है।

कैप्चर व प्रोजेक्ट की गई ट्रू रियलिटी

आईमैक्स विद लेज़र का डिज़ाईन केवल आईमैक्स स्क्रीन्स के लिए किया गया है। यह अनुभव इसके 4के लेज़र प्रोजेक्शन सिस्टम द्वारा और खास बन जाता है क्योंकि इसमें एक नया ऑप्टिकल इंजन और अनेक प्रोप्रायटरी आईमैक्स टेक्नॉलॉजीज़ हैं, जो बेहतर रिज़ॉल्यूशन, ज्यादा शार्प एवं ब्राईट इमेज, गहरा कॉन्ट्रैस्ट तथा स्क्रीन पर सबसे शानदार एवं विशेष कलर्स का अहसास प्रदान करती हैं। 

इस नए अनुभव में नैक्स्ट जनरेशन आईमैक्स प्रेसिज़न साउंड एवं मल्टी-चैनल साउंड टेक्नॉलॉजी भी है, जो बेहतरीन और इमर्सिव ऑडियो के लिए ज्यादा डाईनैमिक रेंज और प्रेसिज़न प्रदान करती है।

क्रिस्टल क्लियर मैक्स लेज़र प्रोजेक्शनः ज्यादा रिज़ॉल्यूशन, शार्प एवं ब्राईट इमेज, गहरा कॉन्ट्रैस्ट तथा सबसे ज्यादा विस्तृत रंग फिल्मनिर्माताओं को मूवीप्रेमियों के लिए सबसे जीवंत विज़्युअल प्रदान करने में मदद करते हैं।

नैक्स्ट जनरेशन आईमैक्स प्रेसिज़न साउंडः पेटेंटेड साउंड टेक्नॉलॉजी शानदार क्लैरिटी और डेप्थ के साथ परफेक्ट्ली ट्यूंड साउंड एवं पूरे थिएटर में एक समान वितरित ऑडियो प्रदान करती है।

आईमैक्स इमर्शन बाय डिज़ाईनः ये थिएटर हर सीट से साफ मूवी देखने की क्षमता के लिए स्टेडियम सीटिंग के साथ कस्टम डिज़ाईन किए गए हैं, सबसे ब्राईट इमेज के लिए कस्टम स्क्रीन हैं।

इन सभी विशेषताओं के साथ आईमैक्स विद लेज़र सिस्टम आईमैक्स के 24/7/365 नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर से जुड़ा है, और इसमें हर शो में एक समान बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बिल्ट-इन इमेज कैलिब्रेशन और ऑडियो ट्यूनिंग की सुविधा है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।