Skip to main content

लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्य का संगम - पेशवा वंशज ने किया 'संक्रान्ति का संहार' और 'काल यात्रा' का लोकार्पण

  लखनऊ, । हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ में 24 ग्रंथों के रचनाकार, चिंतक एवं साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो बहुचर्चित कृतियों—‘संक्रान्ति का संहार’ एवं ‘काल यात्रा : वेद से बर्लिन तक’—का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में इतिहास, भारतीय ज्ञान-परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक विश्व के संदर्भ में साहित्य की भूमिका पर गंभीर विमर्श हुआ।         उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के खचाखच भरे‌ हाल में पेशवा बाजीराव के वंशज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमंत राजराजेश्वर प्रभाकर नारायणराव पेशवा ने कहा कि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने ‘संक्रान्ति का संहार’ के माध्यम से इतिहास के उस महत्वपूर्ण अध्याय को साहित्य के केंद्र में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे पेशवा परिवार और उनके पूर्वजों की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इतिहास के किसी व्यक्तित्व या वंश का उल्लेख इतिहास-ग्रंथों में होना एक बात है, लेकिन साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से जब उन पात्रों को संवेदना, संघर्ष और म...

केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों को बोईंग लिटरेसी तथा हेल्‍थकेयर प्रोग्राम्‍स समर्पित किए

 


अमेठी,  भारत सरकार में महिला और बाल विकास तथा अल्‍पसंख्‍यक मामलों की माननीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन ईरानी ने आज उत्‍तर प्रदेश के अमेठी जिले में बोईंग- रूम टू रीड लिटरेसी प्रोग्राम और डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) डायग्‍नोस्टिक सेंटर के शुभारम्भ की घोषणा की है।

इस प्रोग्राम के अंतर्गत बोईंग, रूम टू रीड- विश्व स्तर पर विख्यात लाभ-निरपेक्ष संगठन, को अगले चार वर्षों के लिए अमेठी में 60 चयनित प्राथमिक विद्यालयों में लिटरेसी प्रोग्राम (साक्षरता कार्यक्रम) क्रियान्वित करने में मदद करेगा। इस प्रोग्राम के द्वारा स्वतन्त्र पाठकों और आजीवन शिक्षार्थियों का पालन-पोषण किया जाएगा। बोईंग द्वारा वित्त-पोषित मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर में सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, और अल्ट्रासाउंड मशीनों सहित उन्‍नत चिकित्सीय उपकरण होंगे, जिनसे अगले तीन वर्षों तक ज़रूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सीय जाँच प्रदान करने में डीएफवाई को मदद मिलेगी। इसके अलावा इस केन्‍द्र में मेडिकल टेक्‍नीशियंस और पैरामेडिक्‍स को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आज अमेठी में इस उद्घाटन समारोह में मंत्री ईरानी के साथ सरकार और जिले के वरिष्‍ठ अधिकारी, बोईंग इंडिया की चीफ ऑफ स्‍टाफ और बोईंग ग्‍लोबल एंगेजमेन्‍ट लीड सुश्री प्रवीणा यग्नमभट, रूम टू रीड इंडिया की कंट्री डायरेक्‍टर सुश्री पूर्णिमा गर्ग और डीएफवाई के फाउंडर डॉ. रविकांत सिंह मौजूद थे।

श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि, “अमेठी में जमीनी स्तर पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य-देखभाल की सुविधाओं की सुलभता प्रदान करने पर सरकार का मुख्य ध्यान केन्द्रित है। रूम टू रीड और डॉक्टर्स फॉर यू के साथ बोईंग की सामुदायिक सहभागिता पहल प्राथमिक शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल की सुलभता प्रदान करने में अमेठी के लोगों के जीवन में उल्लेखनीय योगदान करेगी। मैं सभी के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए अमेठी के लोगों के साथ सहयोग करने की बोईंग की वचनबद्धता की सराहना करती हूँ।”

बोईंग इंडिया के प्रेसिडेंट, श्री सलिल गुप्‍ते ने कहा, “जब हम बच्‍चों में कल्‍पना शक्ति और जिज्ञासा का पोषण करते हैं, तब अगली पीढ़ी के आविष्‍कारकों और प्रवर्तकों का निर्माण होता है। इसी प्रकार, हम जब विविध समुदायों के लोगों को चिकित्सीय सहायता और सतत स्वास्थ्य-देखभाल प्रदान करते हैं तो प्रगति आगे बढ़ती है। रूम टू रीड और डॉक्टर्स फॉर यू के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारियाँ सभी के लिए साक्षरता, शिक्षा, और स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने वाले संसाधन प्रदान करने के प्रति हमारी निरंतर वचनबद्धता को रेखांकित करती हैं।”  

रूम टू रीड प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर, चयनित 60 विद्यालयों में पुस्तकालय कक्षों को स्थापित किया जाएगा, जहाँ पुस्तकों, पठन टेबल, पुस्तकों के लिए खुली आलमारियों, डिस्प्ले इकाइयों, और अन्य शैक्षणिक सामग्रियों सहित आधुनिक सुविधायें और संसाधन प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा, इस प्रोग्राम के द्वारा सामुदायिक सभाओं, समारोहों, ग्रीष्मकालीन शिविरों, अभिभावकीय अनुकूलन( पेरेंटल ओरिएन्‍टेशन), विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण, और पठन अभियानों ( रीडिंग कैंपेन्‍स) के माध्यम से पारिवारिक तथा सामुदायिक सहभागिता को आगे बढ़ाएगा। यह प्रोग्राम शिक्षकों और संकाय सदस्यों के लिए पेशागत विकास प्रशिक्षण भी आरम्भ किया जाएगा।  इन पहलों से घर में और विद्यालय में बच्चों की सहायता के सही तरीकों के बारे में परिवारों, समुदायों, और शिक्षकों के बीच जागरूकता का निर्माण करने में मदद मिलेगी।

रूम टू रीड की सीईओ, सुश्री गीता मुरली ने बताया, “जब बच्‍चे सीखते हैं, तब बदलाव की ऐसी लहरें पैदा करते हैं, जो उनके परिवारों, समुदायों और भविष्‍य की पीढि़यों तक जाती हैं। बोईंग और रूम टू रीड के बीच मजबूत भागीदारी बच्‍चों की निरक्षरता को दूर करने और सकारात्‍मक बदलाव लाने में सहयोग की शक्ति का उदाहरण है। साथ मिलकर हम न केवल बच्‍चों का उज्‍जवल भविष्‍य सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा को विकास की कार्यसूची में सबसे ऊपर रख रहे हैं। हम जानते हैं कि शिक्षा हमारे दौर की दूसरी महत्‍वपूर्ण चुनौतियों को हल करने का आधार है।”

‘दुनिया का बदलाव शिक्षित बच्‍चों से आरम्भ होता है®’, इस मान्‍यता के साथ वर्ष 2000 में स्थापित रूम टू रीड का अभिनव प्रतिदर्श दो महत्वपूर्ण अवधियों - आरंभिक प्राथमिक विद्यालाय और माध्यमिक विद्यालय के दौरान स्‍कूलों के भीतर गहन, सर्वांगीण कायाकल्‍प पर केन्द्रित है। यह संस्‍था प्राथमिक विद्यालयों के बच्‍चों के बीच साक्षरता की कुशलताएं और पढ़ाई की आदत विकसित करने में मदद करती है और सुनिश्चित करती है कि लड़कियाँ आवश्‍यक जीवन-कौशल के साथ माध्‍यमिक विद्यालय की पढ़ाई पूरी करें। 23 देशों में रूम टू रीड ने 39 मिलियन से ज्‍यादा बच्‍चों को फायदा पहुँचाया है।

बोईंग द्वारा वित्त-पोषित डीएफवाई मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर का उदघाटन करते हुए, डॉक्टर्स फॉर यू के फाउंडर, डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि, “आज अमेठी में इस माइलस्टोन प्रोजेक्ट पर बोईंग के साथ अपनी साझीदारी का विस्तार करना गौरवपूर्ण पल है। हम अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की सुलभता प्रदान करके इस जिले के लोगों के लिए लगार गुणवत्ता, निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल सेवायें प्रस्तुत कर रहे हैं।” डीएफवाई एक अखिल-भारतीय मानवतावादी संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2007 में डॉक्टरों, मेडिकल स्टूडेंट्स, और समान सोच के लोगों द्वारा “सभी के लिए स्वास्थ्य” की दूरदृष्टि के साथ की गई थी। यह संगठन सौदे-आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया में पथ-प्रदर्शक कार्यों का प्रदर्शन करता रहा है। साथ ही, यह भारत के छः राज्यों में सभी के लिए स्वास्थ्य का कुशल, प्रभावकारी, एवं न्यायोचित वितरण प्रदान करते हुए आरक्षित समुदायों के साथ व्यापक रूप से शामिल रहा है।

सामाजिक रूप से जिम्‍मेदार बिजनेस लीडर के नाते बोईंग अपने परिचालन स्‍थलों के समुदायों के जीवन की गुणवत्‍ता सुधारने के लिये प्रतिबद्ध है। कौशल, शिक्षा एवं पोषण, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और स्‍वच्‍छता, कार्यबल विकास और भूतपूर्व सैनिकों के कल्‍याण पर केन्द्रित कार्यक्रमों के माध्‍यम से बोईंग ने विगत वर्षों में भारत में 5 लाख से ज्‍यादा लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

लखनऊ में विश्व आदिवासी दिवस पर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का विशाल समारोह, सरकार से मांगे पूरी करने की मांग

  लखनऊ। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोंड समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के नाम एक स्मारक पत्र तैयार कर उसे शासन को प्रेषित करने की घोषणा की। इस पत्र में गोंड जाति एवं उसकी उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अनुसूचित जाति में रखा गया है। इससे जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस विसंगति को दूर कर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंड एवं उसकी उपजातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। साथ ही जिनके पास पहले से प्रमाण पत्र हैं उन्हें उसी आधार पर और शे...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

नारी सेवा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

  नारी सेवा समिति द्वारा छात्र/छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र / छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। वर्ग-क (कक्षा तीन से पाँच तक) में कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी व बाल शिक्षा निकेतन के आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जबकि मोना कान्वेंट स्कूल के श्रीवांशी ने द्वितीय तथा भारती बलिका विद्यालय की इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वर्ग ख (कक्षा 06 से 08 तक) में इलमा फातिमा, नारी कला मन्दिर एवं महिला विद्यालय की अलिया फातिमा को प्रथम स्थान प्रदान किया किया, जबकि नारी शिक्षा निकेतन की अदिका द्वितीय रही। तृतीय स्थान दिव्यांश को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में वर्गस (कक्षा 09 से 12 तक) में नारी शिक्षा निकेतन की निवेदिता एवं अलिशा खान ने प्रथम प्राप्त किया। नारी शिक्षा निकेतन की पारुल जयसवाल को द्वितीय तथा जैनब सुफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी छात्र/छात्राए...

अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करो, डॉ. अलगावेंकटेशन पर हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो

  हम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. वी.एन. मदुरै के अलगावेंकटेशन पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम राजस्थान स्टेट गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट करते हैं कि डॉक्टरों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सही एक्शन लिया जाए। ऐसे में सभी डॉक्टरों को एक साथ खड़ा होना चाहिए और अपने हक और लीगल प्रोटेक्शन के लिए मिलकर लड़ना चाहिए।तमिलनाडु की तरह राजस्थान में भी डॉक्टर्स एंड हॉस्पिटल प्रोटेक्शन एक्ट (TN HPA 48/2008) बनाया जाना चाहिए। साथ ही, इस हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ सही कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी अस्पतालों में सुरक्षा पक्की की जानी चाहिए। साथ ही, अस्पतालों को सुरक्षित इलाका घोषित किया जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में CCTV कैमरे लगाए जाने चाहिए और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सीनियर पुलिस अधिकारियों को यह पक्का करना चाहिए कि पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियां अस्पताल के इलाकों में अक्सर पेट्रोलिंग करें।