होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
लखनऊ। भारत अनेक संस्कृतियों का देश है जहां करोड़ों देवी देवताओं की पूजा की जाती है प्राचीन समय से अब तक संपूर्ण ब्रह्मांड को नियंत्रित करने हेतु अलौकिक शक्तियां विद्यमान हैं। भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की अपनी-अपनी व्यवस्थाएं हैं जिनसे ब्रह्मांड का संचालन होता है जैसा कि चतुर्मास में भगवान विष्णु शयन कर रहे हैं जिसके उपरांत पूरी जिम्मेदारी भगवान भोलेनाथ की रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा हम सब पर रहती हैं।
हम सभी लोग अपनी अपनी व्यवस्थाओं एवं कार्यशैली के अनुरूप भोलेनाथ की आराधना करते हैं जिनमें रुद्राभिषेक प्रमुख है जिसका सावन मास में विशेष महत्व होता है। इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज अपने सामाजिक कार्यों के द्वारा एक अलग पहचान बनाई है पुरूषोत्तम मास में गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में आदि शंकराचार्य आश्रम में सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया इसकी भव्यता देखने लायक थी।
कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित होकर पूरे विश्व के कल्याणार्थ सभी ने रुद्राभिषेक में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थिति उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की रहीं। लोगों से अपील की कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जो जन कल्याणकारी हो। ऐसे उत्कृष्ट कार्यक्रमों के लिए संस्था को साधुवाद तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।



Comments
Post a Comment