Skip to main content

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने पीड़ित पति को न्याय दिलाने का किया वादा

बलरामपुर।जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। *पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद -* इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को न...

विद्यालय आवंटन का फॉर्म भरने के बाद भी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं चयनित छात्र




 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) व प्रवक्ता पदों के 500 से अधिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने दिसंबर के अंत तक विद्यालय आवंटन के विकल्प तो भरवा लिया गया लेकिन नियुक्ति पत्र अभी तक जारी नहीं हो सका, अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लगभग डेढ़ साल पहले पूरा हो चुका है तब से लेकर अब तक चयनित अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय तथा संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं!

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 23 से 27 दिसंबर 2024 तक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पदस्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवा थे, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 28 जून 2023 को ही एलटी ग्रेड का द्वितीय अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी किया था तथा जुलाई माह में ही अभिलेख सत्यापन करवा के पात्र अभ्यर्थियों की फाइल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेज दिया था,


लगभग डेढ़ साल से नियुक्ति को लेकर भटक रहे समस्त अभ्यर्थी "माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में अनवरत धरने पर बैठ गए हैं अभ्यर्थियों का कहना है जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता हम लोग धरने से नहीं हटेंगे, धरने में शाहीनजहां, निशी सिंह, प्रियंका दीक्षित, महावीर वर्मा, श्याम नारायण यादव, गणेश कुमार, संजय चौधरी, अवधेश, उमेश चन्द्र जय सिंह, अंजनी कुमार पांडे जैसे सैकड़ों छात्र शमिल रहे

Comments