*लखनऊ।* बीबीडी थाने के अंतर्गत लूट और हमले का शिकार हुए कपिल देव मिश्रा ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 3 सितंबर को तिवारीगंज नंदलाल बगिया के पास पास उन पर हुए हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन लोगों के नाम हमलावरों ने खुद बताए थे। पीड़ित ने उन नामों की जानकारी BBD पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कपिल देव, जो सेकरा रोड चिनहट पर रहते हैं और AGM के तौर पर अकाउंट्स काम देखते हैं, ने बताया कि वह यहां अकेले रहकर काम करता है। उसे डर है कि कार्रवाई न होने से आरोपी बेखौफ हैं और दोबारा उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जिन लोगों के कहने पर हमला कराया गया है उन पर जल्द कार्रवाई की जाए और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
बारी समाज द्वारा लखनऊ में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा यह जानकारी भारतीय बारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के रावत बारी ने द्वारा दी गई , श्री बारी द्वारा उक्त कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की रूपरेखा व कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव प्रताप वर्मा बारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप शर्मा बारी,प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने कहा कि पूरे देश के हमारे स्वजातीय बंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है ।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव गिरजा शंकर बारी, अभिषेक बारी, सूरज बारी, विकास रावत, राम खिलवान बारी, अतुल बारी, दीपक बारी,आशीष बारी, सन्तोष बारी,आदित्य बारी, उमेश बारी,
सहित तमाम स्वजातीय बंधु की उपस्थित रहे।।

Comments
Post a Comment